Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं…’, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर पहली बार क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi US trade deal Rajya Sabha: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए PM मोदी ने पहली बार अमेरिका के साथ ट्रेड डील की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि नया ग्लोबल ऑर्डर आकार ले रहा है और भारत आज दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बन चुका है.

PM Modi US trade deal Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी पहली बार अमेरिकी ट्रेड डील(India US Trade Deal) को लेकर बोले हैं. प्रधानमंत्री ने सदन के पटल से बोलते हुए कहा कि आज दुन‍िया चुनौत‍ियों से जूझ रही है. नए वर्ल्‍ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्‍ड ऑर्डर में दुन‍िया का झुकाव भारत की ओर है. आगे कहते हैं कि कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं हुई. कांग्रेस की वजह से देश की अर्थव्‍यवस्‍था पीछे है. आज देश नीत‍ि के आधार पर चल रहा है. यूरोपीय यून‍ियन के साथ हमने मदर ऑफ डील्‍स की है. भारत के साथ आज अमेर‍िका के साथ डील हुई है.

‘विकसित देश बूढ़े तो भारत हो रहा युवा’

राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपत‍ि के अभ‍िभाषण प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की युवा पीढ़ी पर भी बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कई विकसित देश ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां उनकी आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि हमारा देश अपनी युवा आबादी के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. आगे इसी मुद्दे पर बोलते हुआ उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास युवाओं का एक बहुत अहम ‘टैलेंट पूल’ यानी प्रतिभा का भंडार है, जिनके पास सपने हैं, दृढ़ संकल्प है और क्षमताएं हैं.

वहीं आगे उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में से एक है जो उम्मीद की किरण है, एक ऐसा देश जो दुनिया की चुनौतियों का जवाब देगा. पीएम मोदी ने कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत उच्च विकास दर (High Growth) देख रहा है, और ‘हाई ग्रोथ-लो इन्फ्लेशन’ यानी तेज विकास और कम महंगाई का यह तालमेल एक अनूठा संयोजन है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: ‘तुम भारतीय और हम कोरियन…’, गाजियाबाद सुसाइड केस में डायरी ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा

‘नया ग्लोबल ऑर्डर’ हो रहा तैयार

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिदृश्य पर चिंता और भारत की भूमिका पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और खुद को संभाल नहीं पा रही है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब एक ‘नया ग्लोबल ऑर्डर’ आकार ले रहा है. संसद में पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ऐसे नाजुक समय में, जब दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है, भारत एक ‘विश्व-बंधु’ और उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. उन्होंने इसे(New Global Order) भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि देश आज सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital