Propose Day 2026: प्यार एक ऐसा एहसास है जो हमारी दुनिया बदल देता है. कभी-कभी हमें कोई इतना प्यारा लगने लगता है कि हम बस यही चाहते हैं कि पूरी उम्र उन्हीं के साथ बीते. अब साल का वो समय आ गया है जब आप अपनी ये फीलिंग्स उनसे शेयर कर सकते हैं. 7 फरवरी को ‘रोज डे’ तो निकल गया, और आज 8 फरवरी यानी ‘Propose Day 2026‘ है.
अगर आप भी किसी को चुपके-चुपके पसंद करते हैं, तो आज का दिन हाथ से जाने मत दीजिए. यह बताने के लिए कि वो आपकी लाइफ में क्या मायने रखते हैं, आपको कोई भारी-भरकम शब्दों की जरूरत नहीं है. बस ये छोटी और प्यारी लाइनें ही काफी हैं.
दिल छू लेने वाली शायरियां और मैसेज (Propose Day 2026)
- कसूर तो इन निगाहों का है, जो चुपके से दीदार कर बैठीं, हमने तो खामोश रहने की ठानी थी, पर जुबां इज़हार कर बैठी. Happy Propose Day!
- मुझे नहीं पता कि मेरी जिंदगी की कहानी क्या होगी, पर मैं इतना जानता हूं कि उसमें तुम्हारा साथ होना सबसे खूबसूरत हिस्सा होगा. क्या तुम मेरा साथ दोगे?
- रब से आप जैसे यार को मांगा है, दिल की धड़कन में बस आपको ही बसाया है. न जाने कब तक हम छुपाते रहेंगे, आज हिम्मत करके आपको प्रपोज करने का दिन आया है.
- सिर्फ तुम ही वो इंसान हो जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी के सपने देखता हूं. क्या तुम उन सपनों को हकीकत में बदलोगी?
- तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा, मगर तुम्हारी तरह मुझे कौन चाहेगा. माना कि हम जताते नहीं, पर प्यार तुमसे बहुत करते हैं.
- तेरी मुस्कुराहट मेरी कमजोरी है, और तुम्हारी खुशी मेरी जरूरत. आज बस इतना कहना है कि- आई लव यू!
- बनकर तेरा साया तुम्हारा साथ निभाऊंगा, तू जहां भी जाएगी मैं वहीं आऊंगा. अंधेरे में तो साया भी साथ छोड़ देता है, पर मैं अंधेरे में भी तुम्हारा हाथ थामूंगा.
- दुनिया के लिए तुम शायद सिर्फ एक इंसान हो, पर मेरे लिए तुम मेरी पूरी दुनिया हो. क्या तुम हमेशा के लिए मेरी दुनिया बनोगी?
- दोस्त तो हम बहुत अच्छे हैं ही, पर क्या हम इस रिश्ते को एक कदम और आगे ले जा सकते हैं? मैं अपनी पूरी लाइफ तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं.
- न मैं तुम्हें खोना चाहता हूं, न तुम्हारी यादों में रोना चाहता हूं. जब तक इस शरीर में जान है, मैं बस तुम्हारे साथ होना चाहता हूं.
ये भी पढ़ें- एक गुलाब, मैसेज हजार! रोज डे पर जान लीजिए किस रंग का क्या होता है मतलब?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

