Urdu Conclave 2026

भारत की तारीफ में फ्रांस के राष्ट्रपति ने पढ़े कसीदे, मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय हैं. भारत-फ्रांस रक्षा और टेक साझेदारी पर भी जोर.

Emmanuel Macron meet pm modi

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

इस अवसर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H-125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

‘मेक इन इंडिया’ में फ्रांस की भागीदारी

इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस, ‘मेक इन इंडिया’ पहल का भरोसेमंद साथी है. उन्होंने बताया कि दोनों देश मिलकर नए जमाने के इंजन, मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर, आधुनिक फाइटर जेट और पनडुब्बियों के निर्माण पर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ रक्षा समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन, समुद्र और आसमान हर क्षेत्र में सहयोग को दर्शाती है. मैक्रों ने स्पेस सेक्टर में ‘त्रिशना’ सैटेलाइट का जिक्र करते हुए कहा कि जब वैज्ञानिक और उद्योग साथ मिलकर काम करते हैं, तो बड़े परिणाम सामने आते हैं.

भारत की वैश्विक भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की वैश्विक भूमिका की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोबी और पालो आल्टो नेटवर्क्स जैसी बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय मूल के हैं. उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ भागीदार देश नहीं, बल्कि नई तकनीकों और इनोवेशन में नेतृत्व करने वाला देश बन चुका है.


ये भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई छूने की तैयारी, भारत बनाएगा हाई-एल्टीट्यूड हेलीकॉप्टर; मैक्रों से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी


हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद खास और भरोसेमंद हैं. फ्रांस भारत का सबसे पुराना रणनीतिक साझेदारों में से एक है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देशों ने इस साझेदारी को नई गहराई और मजबूती दी है.

पीएम मोदी ने बताया कि अब दोनों देश अपने संबंधों को “विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जा रहे हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत और फ्रांस मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगा और जिसे दुनिया भर में निर्यात किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read