Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खत्म हुआ 23 साल लंबा सफर! CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कॉर्पोरेट दुनिया छोड़ने का किया एलान, अब किस भूमिका में आएंगी नजर?

महाराष्ट्र की राजनीति और ग्लैमर जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अमृता फडणवीस ने 23 साल लंबे बैंकिंग करियर के बाद कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया है.

CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस

CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

महाराष्ट्र की राजनीति और ग्लैमर जगत में अपनी पहचान रखने वाली अमृता फडणवीस ने आज एक बड़ा फैसला लिया है. करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक बैंकिंग सेक्टर का हिस्सा रहने के बाद, उन्होंने कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा किया है.

मैनेजमेंट ट्रेनी से शुरू हुआ था सफर

अमृता ने बताया कि उन्होंने 23 साल पहले एक्सिस बैंक में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर कदम रखा था. अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर वो आगे बढ़ती रहीं और जब आज उन्होंने इस्तीफा दिया, तब वो बैंक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे पद पर तैनात थीं. अपनी विदाई पोस्ट में उन्होंने ना केवल अपने सहकर्मियों को याद किया, बल्कि बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी का भी दिल से शुक्रिया अदा किया.

नागपुर के एक डॉक्टर परिवार में जन्मीं अमृता का व्यक्तित्व शुरू से ही काफी वर्सटाइल रहा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि फाइनेंस में एमबीए करने वाली अमृता कभी टेनिस कोर्ट पर पसीना बहाया करती थीं; वो स्टेट लेवल की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं.

दिसंबर 2005 में जब उनकी शादी देवेंद्र फडणवीस से हुई, तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक शानदार बैलेंस बनाकर रखा है. उनकी एक बेटी है, दिविजा, जिसकी परवरिश के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर को भी कभी पीछे नहीं छूटने दिया.

बैंकिंग के अलावा अमृता अब एक एक्टिव सोशल वर्कर और सिंगर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया आंकड़ों से लगा सकते हैं.

  • इंस्टाग्राम: 1.6 मिलियन फॉलोअर्स
  • X (ट्विटर): 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
  • फेसबुक: 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

अमृता ने वैश्विक मंच पर भी भारत का मान बढ़ाया है. साल 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने वॉशिंगटन में आयोजित ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़े: Rajya Sabha Election 2026: बिहार की 4 सीटों पर NDA मजबूत, 5वीं पर AIMIM बनेगा किंगमेकर? जानिए पूरा चुनावी गणित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest