Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संसद संवैधानिक व्यवस्थाओं का केंद्र है: डॉ. दिनेश शर्मा, युवाओं से बोले पूर्व डिप्‍टी CM- भारत मजबूत नेतृत्व से ग्‍लोबल पावर बना

डॉ. दिनेश शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं. संसद की तर्ज पर युवा संसद का आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार होने का बेहतरीन अवसर देता है.

dr dinesh sharma bjp

डॉ. दिनेश शर्मा

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संसद देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं का मुख्य केंद्र है. सभी सांसदों की निष्ठा संविधान के प्रति होती है. संसद में ही देश के लिए नए कानून और नियम बनते हैं. संसद की तर्ज पर युवा संसद का आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार होने का बेहतरीन अवसर देता है.

युवा संसद राष्ट्र निर्माण का मौका

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित ‘युवा संसद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भारत अपने युवाओं के बल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है. सरकार इस युवा शक्ति को हुनरमंद बनाने पर लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और इन्हें सही दिशा मिलने से भारत आत्मनिर्भर बनकर उभरेगा.

एआई समिट में भारत का प्रदर्शन

डॉ. दिनेश शर्मा ने एआई समिट का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों का मानना है कि अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रगति में भारत के इंजीनियरों और प्रोफेसरों का 50 प्रतिशत से ज्यादा योगदान है. एआई समिट में भारतीयों के बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया हैरान रह गई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस समिट में प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण रहा.

मजबूत नेतृत्व से भारत विश्व ताकत

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल हो गया है. इसका मुख्य कारण मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व है. ऐसा नेतृत्व देश को लंबे समय बाद मिला है. आज का भारत न किसी से डरता है और न किसी को डराता है. हम किसी पर हमला नहीं करते लेकिन अगर कोई आक्रमण करता है तो घर में घुसकर करारा जवाब देते हैं.

धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म सापेक्ष कानून नहीं

उन्होंने समान नागरिक संहिता पर बात की. कहा कि देश धर्मनिरपेक्ष है इसलिए यहां धर्म आधारित कानून नहीं चल सकते. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बन गया है. इससे नागरिकों के बीच असली बराबरी आ रही है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत इरादे से हुआ. कलाम के देश में बाबरी सोच के लिए कोई जगह नहीं है.

उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म

डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश की तारीफ की. कहा कि पहले विपक्ष की सरकारों में माफिया राज था. दिनदहाड़े वसूली होती थी. आज ऐसी सरकार है जिसने सब खत्म कर दिया. पहले कट्टे बनते थे, अब मिसाइल बन रही है. सड़कें इतनी अच्छी हो गई हैं कि यात्रा का समय आधा हो गया है. बिजली का जाना अब बड़ी खबर बनता है, आना सामान्य है. प्रदेश में कानून का पूरा राज है.

युवाओं की प्रतिभा से अमेरिका डरा

उन्होंने कहा कि पहले भारत अमेरिका के सड़े गेहूं खाने को मजबूर था. आज भारतीय युवाओं की प्रतिभा से अमेरिका वाले डर रहे हैं. उन्हें लगता है कि भारतीयों के कारण उनकी नौकरियां जा सकती हैं. जी राम जी बिल का विरोध विकास रोकने की साजिश है. यह बिल गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital