Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे? टीम के कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

Rinku Singh Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया है.

Rinku Singh Update

Rinku Singh Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है. टीम इंडिया के फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर टीम के कोच ने खुलासा किया है. मंगलवार को रिंकू के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के कारण, उन्होंने टीम का कैंप छोड़कर घर वापस लौट गए थे. जिसके बाद ये अटकलें तेज हो गई थीं कि रिंकू अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए टीम मैनेजमेंट की ओर से अहम जानकारी सामने आई है.

रिंकू ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ खेलेंगे? (Will Rinku Singh Play Zimbabwe Match)

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे के साथ होने वाले मैच में रिंकू सिंह के खेलने की उम्मीद है. कोच कोटक ने कहा, “रिंकू सिंह बुधवार शाम वापस आ रहे हैं. उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें घर जाना पड़ा. उम्मीद है कि वह आज हमसे जुड़ जाएंगे.”

रिंकू सिहं हाल ही में पारिवारिक कारणों की वजह से टीम कैंप से अलग हो गए थे. उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें परिवार के पास लौटना पड़ा. अब स्थिति में सुधार होने के बाद रिंकू एक बार फिर राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं.

रिंकू सिंह का खामोश टूर्नामेंट

हालांकि पारिवारिक संकट के बीच रिंकू का मौजूदा वर्ल्ड कप प्रदर्शन भी चर्चा में रहा है. यह टूर्नामेंट अब तक उनके लिए निराशाजनक साबित हुआ है. लंबे-लंबे छक्कों और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू का बल्ला इस बार खामोश नजर आया है.

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछली पांच पारियों में उनके बल्ले से कुल 24 रन ही निकले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन इसके बाद लय कायम नहीं रख सके. अमेरिका के खिलाफ 14 गेंदों में सिर्फ 6 रन, नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 गेंदों में 6 रन (नाबाद), नामीबिया के खिलाफ 6 गेंदों में महज 1 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 गेंद खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल सके.


ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा भारत तो ICC देगा पूरा रिफंड! बिंदास बुक करें टिकट


रिंकू के पिता की तबीयत हुई थी खराब

बताया जा रहा है कि मंगलवार (24 फरवरी) को उनके पिता की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई थी. उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. उस समय रिंकू चेन्नई में टीम कैंप का हिस्सा थे. जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए टीम से छुट्टी ली और परिवार के पास पहुंच गए.

अब जब पारिवारिक स्थिति संभल रही है, तो टीम प्रबंधन और फैंस दोनों को उम्मीद होगी कि रिंकू मानसिक रूप से मजबूत होकर वापसी करेंगे और अपने असली अंदाज में मैच फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital