Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. तड़के आए झटकों से लोग घबराकर जाग गए.

Earthquake tremors in Hingoli, Maharashtra

महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके

Maharashtra Earthquake: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 की सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप दर्ज किया गया. सुबह-सुबह आए झटकों से कई लोग घबराकर जाग गए. अचानक जमीन में कंपन महसूस होने के कारण इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है.

सुबह 4:58 बजे दर्ज किया गया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 4 बजकर 58 मिनट और 32 सेकंड पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई. भूकंप का केंद्र 19.498 अक्षांश और 77.217 देशांतर पर स्थित था. इसके अलावा इसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे रिकॉर्ड की गई.

कम तीव्रता के बावजूद लोगों में दिखी चिंता

विशेषज्ञों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन सुबह के समय अचानक महसूस हुए कंपन ने लोगों को डरा दिया. कई लोग नींद से उठकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

भारत और आसपास के क्षेत्रों में भी हिली धरती

15 अक्टूबर को सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों में भी भूकंप की गतिविधियां दर्ज की गईं. महाराष्ट्र में झटके आने से पहले ताजिकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था. इसका केंद्र जमीन से 130 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. वहीं अफगानिस्तान में भी 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. वहां इसका केंद्र सतह से करीब 125 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया.

बंगाल की खाड़ी और मणिपुर में भी आए झटके

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. यह घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर दर्ज की गई थी. इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य के कामजोंग जिले में भी 14 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 3.5 रही, जबकि केंद्र की गहराई 55 किलोमीटर दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं

लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में दर्ज हो रही भूकंपीय गतिविधियों के बीच हिंगोली का भूकंप चर्चा में है. अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र समेत किसी भी प्रभावित क्षेत्र से अभी तक बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital