Submarine Attack On Iranian Warship: अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज पांचवां दिन है. इसी बीच हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है. श्रीलंका की नौसेना ने बयान जारी कर हमले के बारे में बताया. श्रीलंकाई नेवी ने कहा- युद्धपोत से आग-धुआं निकलते देख हमने तत्काल मदद पहुंचाई.
✍🏻🇺🇸🇮🇷Three Reuters sources: The US army is the one that attacked and sank the Iranian navy ship IRIS Dena near the coast of Sri Lanka. pic.twitter.com/EcrYbWpHeJ
— Juan Carlos 🇮🇱 (@JuanCarlos23431) March 4, 2026
श्रीलंकाई नेवी के प्रवक्ता के मुताबिक ईरान के युद्धपोत से पहले डिस्ट्रेस कॉल मिला था. इसके बाद पनडुब्बी का हमला हुआ. समुद्र में युद्धपोत बुरी तरह प्रभावित हो गया. उस पर सवार काफी लोग घायल हुए हैं. कुछ लोग लापता भी हैं. शुरू में नेवी ने 101 लापता और 78 घायल बताए थे. हालांकि, बाद में कहा गया कि सही स्थिति की जानकारी फिर से दी जाएगी.
हमला किसने किया, ये नहीं पता
श्रीलंकाई नेवी की ओर से कहा जा रहा है कि उन्हें नहीं पता कि ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किसने किया. हालांकि, हमले का पता चलने पर श्रीलंका नेवी ने फौरन सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया. घायल लोगों को समुद्र से निकाला गया. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
हमले के बाद समुद्र से शव मिले
श्रीलंकाई नेवी को सर्च ऑपरेशन के दौरान समुद्र से कुछ शव मिले हैं. ये शव जहाज के क्रू मेंबर्स के हो सकते हैं. मृतकों की सही संख्या अभी नहीं बताई गई है. शवों की पहचान का काम चल रहा है. नेवी के अधिकारी लगातार समुद्र में तलाशी ले रहे हैं. हवाई जहाज और नौकाएं भी मदद में लगी हैं. लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.
यह हमला समुद्री क्षेत्र में हुई बड़ी घटना है. श्रीलंका के अधिकारियों ने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है. लेकिन बचाव-कार्य जारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


