Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘युद्ध में उम्मीद से बेहतर नतीजे’, डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे दिया अमेरिकी सेना को 10 में से 15 रेटिंग?

Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन को शानदार बताया.

Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि संघर्ष शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और इस दौरान अभियान ने उम्मीद से ज्यादा तेजी से प्रगति की है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अब मजबूत स्थिति में है और उसके सहयोगी भी इस लड़ाई में बढ़त बना रहे हैं.

ट्रंप का अंदाज

टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बेहद सफल बताया. उन्होंने कहा कि हम युद्ध के मोर्चे पर अच्छा कर रहे हैं. किसी ने मुझसे पूछा कि 10 में से कितनी रेटिंग देंगे, मैंने कहा लगभग 15. उनके मुताबिक, ईरानी नेतृत्व पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और कई अहम चेहरे इस अभियान में निशाने पर हैं.

जंग का छठा दिन

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब छठे दिन में पहुंच चुका है. इस दौरान कई जगहों पर धमाकों और सैन्य गतिविधियों की खबरें आई हैं. अमेरिकी सेना इजरायल के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चला रही है.

समुद्री मोर्चे पर बड़ा घटनाक्रम

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया. इसे इस संघर्ष में नौसैनिक टकराव की सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है. पेंटागन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करना और उसके सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाना है.

ये भी पढ़ें-अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को डुबोया, श्रीलंका ने चलाया बचाव अभियान

क्षेत्रीय स्थिरता पर खतरा

मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच यह युद्ध अब क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव आने वाले दिनों में और भी खतरनाक रूप ले सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital