Bharat Express DD Free Dish

T20 वर्ल्ड कप में चैंपियन टीम को मिलेगी बंपर इनामी राशि, हारने वाली टीम के लिए भी बड़ा इनाम तय

T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि विजेता टीम और उप-विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा.

विजेता और उप-विजेता पर पैसों की बरसात

फाइनल के बाद विजेता और उप-विजेता टीमों पर इनाम की बारिश होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियन टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.50 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं हारने वाली टीम यानी रनर-अप को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.67 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी जाएगी.

सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को भी इनाम

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका, जो सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुईं, उन्हें भी 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. आईसीसी ने इस बार प्राइज मनी को अलग-अलग स्टेज के हिसाब से बांटा है ताकि हर टीम को फायदा मिल सके.

बाकी टीमों के लिए भी इनाम

  • 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.38 मिलियन डॉलर (करीब 3.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
  • 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.25 मिलियन डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे.

आईसीसी का रिकॉर्ड प्राइज पूल

आईसीसी (ICC) ने इस बार कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा है. यह 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. पिछली बार विजेता भारत को 2.45 मिलियन डॉलर और उप-विजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर मिले थे.

ये भी पढ़ें-सेमीफाइनल का असली सितारा! कौन हैं वो जौहरी जिसने जसप्रीत बुमराह को ‘हीरा’ बना दिया

टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता

यह साफ है कि टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. बढ़ती प्राइज मनी यह दिखाती है कि इस फॉर्मेट का ग्लोबल बाजार मजबूत हो रहा है. टी20 वर्ल्ड कप अब सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं बल्कि टीमों के लिए आर्थिक तौर पर भी बड़ा मंच बन चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read