Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नारी शक्ति ही बदलाव की असली ताकत’, महिला दिवस पर अमित शाह का संदेश

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं.

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हमारी नारी शक्ति समाज में बेहद अहम भूमिका निभाती है. महिलाएं पीढ़ियों को संवारती हैं, विज्ञान और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती हैं और हर क्षेत्र में योगदान देती हैं.

‘देश की प्रगति में बराबर की भागीदार’

अमित शाह ने लिखा कि इंसानियत नारी शक्ति की इस अद्वितीय भूमिका के लिए हमेशा ऋणी रहेगी. उन्होंने बताया कि महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति में भी बराबर की भागीदार हैं. उनके संकल्प और मेहनत से समाज मजबूत बनता है और देश आगे बढ़ता है.

महिलाएं बनीं बदलाव की ताकत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विज़न भी इसी सोच पर आधारित है. मोदी जी चाहते हैं कि विकास यात्रा में महिलाएं सिर्फ दर्शक न रहें, बल्कि बदलाव की असली ताकत बनें. यानी अब महिलाएं केवल सहयोग नहीं कर रही हैं, बल्कि खुद नेतृत्व कर रही हैं और देश को महानता की ओर ले जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-‘नारी शक्ति ही विकसित भारत की असली ताकत’, महिला दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

‘महिलाएं हर क्षेत्र में रही अपनी पहचान बना’

अमित शाह ने नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. चाहे शिक्षा हो, विज्ञान हो, कारोबार हो या समाज सेवा उनकी मेहनत और योगदान ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital