Nari Shakti Mahotsav Noida: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति महोत्सव’ काफी उत्साह, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ. महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, युवाओं और परिवारों ने भाग लिया.
यह कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान” के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और प्रतिभा प्रदर्शन से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं.
हजारों महिलाओं ने लिया भाग
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एथनिक वॉक से हुई, जो सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल से शुरू होकर बायोडायवर्सिटी पार्क तक पहुंची. गुलाबी एथनिक ड्रेस कोड में शामिल हजारों महिलाओं ने उत्साह के साथ इस वॉक में भाग लिया और महिला एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया.

कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित किशोर (आईएएस) और रक्षा मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जरूरत है. महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं. ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं को मंच मुहैया कराते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समानता का संदेश भी देते हैं.
नोएडा प्राधिकरण की ACEO वंदना त्रिपाठी भी पहुंची
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और नोएडा प्राधिकरण की ACEO वंदना त्रिपाठी (आईएएस), ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का संतुलित विकास संभव नहीं है. आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और समाज में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की एडिशनल डीसीपी व स्टाफ ऑफिसर श्रीमती ट्विंकल जैन (आईपीएस) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है. पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील और सक्रिय है. मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी रहीं विशिष्ट अतिथि
ऑपरेशन सिंदूर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा करने वाली विशिष्ट अतिथि कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज की शक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की सुरक्षा और सम्मान की भी मजबूत आधारशिला हैं. उन्होंने कहा कि जब अवसर और विश्वास मिलता है, तो महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना पूरी क्षमता और साहस के साथ कर सकती हैं. नारी सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है.
इस अवसर पर समाज की विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण योगदान से एक प्रेरणा प्रस्तुत की है. इनमें अंकिता राज , सीमा गुप्ता , स्नेहा राय , प्रमिला दीक्षित , सुचेरिता कुकरेती , एलीना दयाल , सुप्रिया द्विवेदी , नेहा रघुवंशी और डॉ. रचना राय सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया गया.

फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता रहे मौजूद
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है. ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें- निशांत कुमार की ‘अग्निपरीक्षा’! JDU में एंट्री के साथ मिलीं 5 चुनौतियां; टूटेगा चक्रव्यूह या बिखरेगी पार्टी?
वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें. कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं, परिवारों और युवाओं ने भाग लिया, जो इस बात का संकेत है कि समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

