Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UPSC की रैंक 301 पर दो लड़कियों में किसका दावा सही? UPSC ने कर दिया क्लियर, असली- यूपी की आकांक्षा

UPSC Rank 301 Akanksha Singh Controversy: UPSC ने आज क्लियर किया- 301वीं रैंक यूपी गाजीपुर की आकांक्षा सिंह की है, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का दावा गलत निकला.

UPSC यूपी की आकांक्षा

UPSC यूपी की आकांक्षा

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर चल रहे विवाद को साफ कर दिया है. आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि रैंक 301 यूपी के गाजीपुर जिले की आकांक्षा सिंह की है. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का इस रैंक से कोई लेना-देना नहीं है. यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और दो अलग-अलग महिलाओं के दावों के बाद आया है.

UPSC का विवाद कैसे शुरू हुआ

UPSC CSE 2025 का अंतिम रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी हुआ. इसमें कुल 958 उम्मीदवार चुने गए. मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक पर सिर्फ ‘आकांक्षा सिंह’ का नाम है, रोल नंबर 0856794. रिजल्ट आने के बाद दो महिलाओं ने खुद को इस रैंक का हकदार बताया. एक बिहार के आरा से हैं, जो दिवंगत रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया और इंटरव्यू दिए. दूसरी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैं, जो डॉक्टर हैं और AIIMS पटना में काम करती हैं. दोनों ने एक ही रोल नंबर का हवाला दिया, जिससे कन्फ्यूजन बढ़ गया.

बिहार वाली आकांक्षा सिंह का दावा

बिहार की आकांक्षा सिंह ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार में यह रैंक हासिल की है. वे IRS में चुनी गई हैं, लेकिन IFS में जाना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि वे रोज 8-10 घंटे पढ़ाई करती थीं. उनके पिता का नाम इंदुभूषण सिंह है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सफलता की खबरें छपीं, क्योंकि उनके दादा की वजह से यह खबर ज्यादा चर्चा में आई.

यूपी वाली आकांक्षा ने दिखाए साक्ष्‍य

गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि रैंक उनकी है. उन्होंने एडमिट कार्ड, इंटरव्यू लेटर और अन्य डॉक्यूमेंट्स शेयर किए. उनका पिता का नाम रंजीत सिंह और मां का नाम नीलम सिंह है. उन्होंने कहा कि एक और लड़की फर्जी दावा कर रही है, इसलिए वे स्पष्ट करना चाहती हैं. उनके डॉक्यूमेंट्स में बारकोड UPSC की लिस्ट से मैच करता है, जबकि बिहार वाली के बारकोड में अंतर दिखा.

UPSC का आधिकारिक स्पष्टीकरण

9 मार्च 2026 को UPSC ने क्लियर किया कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार रैंक 301 आकांक्षा सिंह (रोल नंबर 0856794), पिता रंजीत सिंह, मां नीलम सिंह, गांव अभयपुर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) की है. आयोग ने कहा कि यह स्पष्टीकरण अफवाहों को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जारी किया गया है. UPSC ने पुष्टि की कि सिर्फ एक ही कैंडिडेट इस रैंक पर है.

सोशल मीडिया पर छिड़ गई तेज बहस

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने कहा कि नाम एक होने से कन्फ्यूजन हुआ. कुछ ने बिहार वाली आकांक्षा पर फर्जी दावा करने का आरोप लगाया. गाजीपुर वाली आकांक्षा ने शिकायत भी की. यह घटना दिखाती है कि UPSC जैसी बड़ी परीक्षा में भी नाम की समानता से विवाद हो सकता है.
UPSC ने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही जानकारी लें. अब विवाद खत्म हो गया है और असली रैंक होल्डर यूपी की आकांक्षा सिंह हैं.

ये कैसे हुआ…? UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह, दोनों के रोल नंबर भी सेम, अंतर बस एक



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital