Bharat Express DD Free Dish

Pakistan Vs Bangladesh ODI 2026: सीटी बजेगी, स्टेज सजेगा और Pakistan हारेगा! Bangladesh ने 8 विकेट से रौंदा

Pakistan Vs Bangladesh ODI 2026: पाकिस्तान को बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट से रौंद डाला. पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में मात्र 113 रन पर सिमट गई. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम मात्र 15.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 115 रन ठोंक कर पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Bangladesh Vs Pakistan ODI 2026

Pakistan Vs Bangladesh ODI 2026: ICC T20 World Cup में बुरी तरह हारकर सुपर 8 में ही बाहर होने के बाद पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वन डे सीरीज खेलने ढाका पहुंचा था. जहां उसे बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट से रौंद डाला. पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में मात्र 113 रन पर सिमट गई. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम मात्र 15.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 115 रन ठोंक कर पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया. प्लेयर ऑफ द मैच बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद राणा बने.

ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुए इस पहले वन डे मैच में बांग्लादेश के सामने पाकिस्तानी टीम पानी भरते नजर आई. पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी 100 रनों के भीतर पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके.

फहीम अशरफ ने बनाए 37 रन

पाकिस्तान की तरफ से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 37 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 1 छक्का और 6 चौके लगाए. फहीम मुस्तफिजुर रहमान के गेंद पर कैच आउट हुए. वहीं शाहबजादा फरहान ने 38 गेंदों पर 71.05 के औसत से 27 रन बनाए. उनका विकेट नाहीद राणा ने लिया.

तंजिद हसन ने बनाए 67 रन

पाकिस्तान की तरफ से दिए गए 114 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे बांग्लादेश का पहला विकेट 27 रनों पर गिरा. सैफ हसन 10 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. तंजिद मात्र 42 गेंद पर नाबाद 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर बांग्लादेश को शानदार जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- Parliament Budget Session 2026: लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाई संसद, अमित शाह बोले- स्पीकर सभी के होते हैं

10 रन भी नहीं बना पाए 7 बल्लेबाज

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वन डे मैच में पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खेल रही पाकिस्तान की टीम के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए. वहीं जिस मोहम्मद रिजवान को पाक फैंस पाकिस्तान का रोहित शर्मा बताते हैं, वो भी सस्ते में निपट गए. मोहम्मद रिजवान ने 20 गेंदों पर 50 की औसत से 10 रन बनाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read