क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मैदान पर जितना चर्चा में रहते हैं, उतना ही मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोरते हैं. उनकी लाइफस्टाइल और अंदाज हमेशा फैंस को आकर्षित करते हैं. इस बार वो दो वजहों से खबरों में हैं पहली, अपनी नई फरारी कार को शर्टलेस होकर सड़क पर दौड़ाने के कारण और दूसरी, मुंबई इंडियंस के इवेंट में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करने की वजह से.
फरारी का तोहफ़ा
हार्दिक (Hardik Pandya) ने हाल ही में Ferrari 12Cilindri खरीदी है. कहा जा रहा है कि ये लग्ज़री कार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गिफ्ट की है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक (Hardik Pandya) बिना शर्ट के इस कार को चलाते दिख रहे हैं. बताया जाता है कि मुंबई इंडियंस की प्रैक्टिस खत्म होने के बाद उन्होंने ये कार निकाली. फैंस उनके इस अंदाज़ पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
गर्लफ्रेंड संग डांस
कार चलाने के अलावा हार्दिक (Hardik Pandya) का एक और वीडियो चर्चा में है. 21 मार्च को मुंबई इंडियंस के मिक्स इवेंट में वो माहिका शर्मा के साथ पहुंचे. वहां उन्होंने (Hardik Pandya) गर्लफ्रेंड को गले लगाकर डांस किया. इवेंट में मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ भी इस पल के गवाह बने. हार्दिक (Hardik Pandya) और माहिका का ये रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-‘अब 100% से काम नहीं चलेगा…’, IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया कौन सा गुरू मंत्र?
कप्तान का इरादा
हार्दिक (Hardik Pandya) इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. उनका लक्ष्य है कि टीम को IPL का छठा खिताब दिलाया जाए. ऑलराउंडर होने के नाते उनका रोल बेहद अहम रहेगा. मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस और कप्तानी दोनों ही टीम की जीत में निर्णायक साबित हो सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



