Ajab Gajab: आमतौर पर पुलिस स्टेशन में लोग झगड़े, चोरी या अपराध से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं. वहीं आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के ताड़ीपत्री में एक शख्स ने ऐसी शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस भी हैरान रह गई. उसने कहा कि बाजार से खरीदा गया मटन कितनी भी देर पकाने पर भी नहीं पक रहा है और दुकानदार ने उसे धोखा दिया है.
क्या है पूरा मामला?
ताड़ीपत्री के रहने वाले सोडा हाजी नामक व्यक्ति ने बाजार से मटन खरीदा और घर पर करी बनाने की तैयारी की. उसने मटन को कुकर में डालकर पकाना शुरू किया लेकिन एक-दो नहीं बल्कि पूरे 20 सीटी बजाने के बाद भी मटन बिल्कुल नरम नहीं हुआ. पत्थर जैसा सख्त मटन देखकर वह गुस्से से भर गया और उसे लगा कि दुकानदार ने घटिया मांस देकर धोखा किया है.
थाने पहुंचा शख्स
गैस खत्म होने पर सोडा हाजी ने बिना पके मटन को एक पैकेट में डाला और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वहां उसने पुलिस को दिखाते हुए कहा कि
“सर, देखिए 20 सीटी के बाद भी यह मटन नहीं पका. मेरे पैसे, गैस और समय सब बर्बाद हो गए.”
उसने दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत देने की भी तैयारी कर ली.
पुलिस ने समझाकर भेजा
यह अनोखी शिकायत सुनकर पुलिस और वहां मौजूद लोग हंस पड़े. पुलिसकर्मी भी समझ नहीं पा रहे थे कि इस मामले में क्या कार्रवाई करें. अंततः उन्होंने व्यक्ति को समझाया और घर भेज दिया.
सोशल मीडिया पर चर्चा
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग मजेदार टिप्पणियां करने लगे. किसी ने इसे आयरन मटन कहा तो किसी ने दुकानदार की तारीफ कर दी. ताड़ीपत्री इलाके में यह मामला हंसी-ठिठोली का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें-पुष्कर सिंह धामी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम ने जताया आभार
मटन न पकने की शिकायत पुलिस स्टेशन तक पहुंचना लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बन गया है और यह घटना अब इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


