Urdu Conclave 2026

कोलंबिया में बड़ा सैन्य विमान हादसा: 110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 हरक्यूलिस क्रैश

Colombia military plane crash: कोलंबिया के पोर्टो लेगुइजामो में बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ. 110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 हरक्यूलिस टेकऑफ के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Colombia military plane crash: कोलंबिया के अनंतपुर जिले के पोर्टो लेगुइजामो इलाके में सेना का बड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 110 सैनिकों को लेकर जा रहा C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हादसा पेरू सीमा के पास हुआ.

घायल सैनिकों को बचाया गया

अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 घायल सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से धुआं उठता दिख रहा है. मौके पर कई ट्रक और सैनिक पहुंच चुके हैं.

मामले की जांच जारी

अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. विमान शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर गिरा. अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन, जिसने यह विमान बनाया था, ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

राष्ट्रपति का क्या कहना है?

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि उम्मीद है इस दुर्घटना में किसी की जान न गई हो. साथ ही उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई का संकेत दिया. राष्ट्रपति ने साफ कहा कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें-इतिहास का सबसे बदनाम चेहरा! धुरंधर 2 में जिस Rasputin का जिक्र है, उसकी हकीकत जान उड़ जाएंगे आपके होश

पहले भी हुआ ऐसा हादसा

C-130 हरक्यूलिस विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे और कोलंबिया ने इन्हें 1960 के दशक में खरीदा था. हाल ही में बोलिविया में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां एल अल्टो में एक C-130 विमान गिरा था. उस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read