Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सावधान! रणवीर सिंह की इस फोटो पर न करें यकीन, आदित्य धर ने लगाया ‘धुरंधर 2’ के विजुअल्स के साथ छेड़छाड़ का आरोप

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी तस्वीरों और वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है.

डिजिटल दुनिया जहां हमारी जिंदगी आसान बना रही है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए फेक तस्वीरें और वीडियो बनाना अब आसान हो गया है. हाल ही में यह मामला फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ सामने आया है. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर फर्जी विजुअल्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे भ्रामक करार दिया.

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ कहा कि कुछ लोग फिल्म के ऑफिशियल प्रमोशनल मैटेरियल के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. उन्होंने लिखा,

“एआई की मदद से इन कंटेंट्स को बदलकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश की जा रही है. हम दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि वे केवल आधिकारिक सोर्स पर भरोसा करें.”

रणवीर सिंह की फोटो पर क्यों मचा बवाल?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभिनेता रणवीर सिंह की एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस फोटो में उनके किरदार ‘हमजा’ (जसकीरत) को पगड़ी पहने हुए सिगरेट पीते (स्मोकिंग करते) दिखाया गया है. जैसे ही यह फोटो सामने आई, लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं और मर्यादा से जोड़कर देखना शुरू कर दिया और फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

इस मामले पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कहा,

“यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना और भ्रम फैलाना है. ऐसे कंटेंट न सिर्फ फिल्म की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में भी नकारात्मक माहौल बनाते हैं.”

फर्जी कंटेंट पर सख्त कार्रवाई

‘धुरंधर 2’ और फिल्म के अन्य हिस्सों से जुड़े फर्जी कंटेंट के बारे में आदित्य धर ने चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि फिल्म के हर किरदार और सीन को बड़ी जिम्मेदारी के साथ पेश किया गया है. जो लोग फर्जी तस्वीरें फैला रहे हैं, वे सच्चाई से दूर हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील किया की वे केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदिग्ध कंटेंट से सतर्क रहें.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी! 7 वें दिन 1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार; जानें अब तक कितने रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है फिल्म?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital