Bharat Express DD Free Dish

असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा का ‘क्रेज’, चुनाव प्रचार के बीच महिला समर्थक ने अचानक कर दिया ‘Kiss’, वीडियो वायरल

चुनावी शोर के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लखीमपुर के भीहपुरिया में जनसंपर्क के दौरान महिला समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें एक महिला ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री को गले लगाया और उन्हें चूम लिया.

Himanta Biswa Sarma, Assam Politics, Viral Video

Himanta Biswa Sarma Viral Video: चुनावी मौसम हो और नेताओं के बीच जनता का उत्साह न दिखे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन असम से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. असम के लखीमपुर जिले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जब चुनाव प्रचार के लिए निकले, तो माहौल कुछ ऐसा बना कि सुरक्षा घेरे के बावजूद समर्थक उनके बेहद करीब पहुंच गए. सबसे ज्यादा चर्चा उस एक पल की हो रही है जब एक महिला समर्थक ने जोश और प्यार में आकर मुख्यमंत्री को अचानक किस कर दिया.

भीहपुरिया की गलियों में ‘थाला’ जैसा स्वागत

वाकया लखीमपुर के भीहपुरिया इलाके का है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा यहां अपने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलने पहुंचे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी और वे लोगों के बीच आए, वहां मौजूद महिलाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. असम में हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है, और यह नजारा उसी का सबूत था. महिलाएं उन्हें करीब से देखने, हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वो पल

इसी भीड़ के बीच एक महिला समर्थक ने मुख्यमंत्री को गले लगाया और खुशी के मारे उनके गाल पर किस कर दिया. मुख्यमंत्री भी इस अचानक हुए प्यार भरे जेस्चर से मुस्कुरा उठे और उन्होंने बड़ी सहजता से इसे स्वीकार किया. देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.

लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं कोई इसे ‘मामा’ जैसा कि असम में उन्हें प्यार से बुलाया जाता है. उनके प्रति जनता का निस्वार्थ प्रेम बता रहा है, तो कोई इसे चुनावी लहर का असर मान रहा है.

ये भी पढ़ें- सपा ने नोएडा को अपनी लूट का ‘एटीएम’ बनाया: जेवर एयरपोर्ट से पीएम मोदी का हमला

सिर्फ एक घटना नहीं, एक राजनीतिक संदेश भी

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस तरह की तस्वीरें चुनाव के समय काफी मायने रखती हैं. यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री की पकड़ ज़मीनी स्तर पर, खासकर महिला वोटरों के बीच कितनी मजबूत है. अभियान के दौरान कई महिलाओं ने उनसे हाथ मिलाया और अपनी समस्याएं भी साझा कीं. हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और जनता के बीच सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं, और लखीमपुर की इस घटना ने उनके इसी अंदाज़ को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read