Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कुशीनगर में ISIS एजेंट गिरफ्तार: जेल से छूटते ही कर रहा था ब्रेनवॉश, क्या है रिजवान की पूरी कुंडली?

Kushinagar ISIS Agent Arrest: यूपी के कुशीनगर में ISIS संदिग्ध एजेंट रिजवान को यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह 2017-2023 तक जेल में रह चुका है और फिर से आतंकी नेटवर्क में सक्रिय था.

Kushinagar ISIS Agent Arrest

Kushinagar ISIS Agent Arrest: कुशीनगर/केडी यादव: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहाँ खूंखार आतंकी संगठन ISIS के एक संदिग्ध एजेंट रिजवान को यूपी एटीएस (UP ATS) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है. पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी रायनी मोहल्ला स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी कर इस खतरनाक आतंकी नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़

देर शाम चली इस गुप्त और त्वरित कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने रिजवान को उसके घर से धर दबोचा. पकड़े गए संदिग्ध का पुराना आतंकी रिकॉर्ड रहा है, जिसके चलते वह लंबे समय से दिल्ली पुलिस और एटीएस की रडार पर था. पडरौना का छावनी मोहल्ला, जहाँ से गिरफ्तारी हुई है, एक सघन इलाका है और यहाँ रिजवान की मौजूदगी ने स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग के होश उड़ा दिए हैं.

2015 से जुड़ा है आतंकी इतिहास

पकड़ा गया संदिग्ध रिजवान कोई मामूली अपराधी नहीं है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, साल 2015 में भी उसे ISIS के साथ संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था. वह साल 2017 से 2023 तक एक ब्लास्ट कांड (धमाके) में जेल की सजा काट चुका है. जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया था और लगातार अंतरराष्ट्रीय कॉल (International Calls) के जरिए अपने हैंडलर्स के संपर्क में था.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल के नाम पर ‘पानी’: ग्रेटर नोएडा में दर्जनों गाड़ियां हुईं खराब, सड़क पर मचा हाहाकार

युवाओं के ‘ब्रेन वॉश’ का खेल

सुरक्षा एजेंसियों को चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि जेल से छूटने के बाद रिजवान युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उनका ‘ब्रेन वॉश’ करने के काम में जुट गया था. वह ISIS की विचारधारा को फैलाने और नए रिक्रूट्स तैयार करने के मिशन पर था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उस पर क्राइम संख्या 80/26, धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे वांटेड घोषित कर रखा था.

दिल्ली ले जाया गया संदिग्ध

गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी रिजवान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है. माना जा रहा है कि दिल्ली में उससे सघन पूछताछ की जाएगी, जिससे देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय ISIS के स्लीपर सेल्स और उनके आगामी मंसूबों का पता लगाया जा सके. कुशीनगर जैसे शांत जिले में इस तरह के हाई-प्रोफाइल आतंकी एजेंट की मौजूदगी ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और चौकसी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital