Urdu Conclave 2026

ईरान युद्ध में किम जोंग उन की वाइल्ड कार्ड एंट्री! ट्रंप ने सहयोगियों को दिखाया उत्तर कोरिया का डर

Kim Jong Un Iran War: अमेरिका ईरान जंग में अब उत्तर कोरिया के तानाशाह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया को धमकी देते हुए उनकी आलोचना की. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन देशों ने अमेरिका की मदद नहीं की.

Kim Jong Un Iran War

ईरान युद्ध में किम जोंग उन की वाइल्ड कार्ड एंट्री! (AI IMAGE)

Kim Jong Un Iran War: अमेरिका ईरान जंग में अब उत्तर कोरिया के तानाशाह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया को धमकी देते हुए उनकी आलोचना की.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. जिसमें उन्होंने NATO, जापान, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया को धमकी देते हुए कहा कि ईरान जंग में इन देशों ने अमेरिका की मदद नहीं की.

उन्होंने कहा कि आपलोग जानते हैं कि हमारी किसने मदद नहीं की. नाटो ने नहीं मदद की, ऑस्ट्रेलिया ने मदद नहीं की, जापान और साउथ कोरिया ने मदद नहीं की.

किम जोंग उन से ट्रंप के अच्छे रिश्ते

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इन देशों को उत्तर कोरिया के तानाशाह से बचाने के लिए वहां पर 50 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, जबकि उनसे मेरे काफी अच्छे रिश्ते हैं.

यह पहली बार नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों की आलोचना की है. इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इनकी आलोचना करते हुए इन्हें हाथी के दांत बताया था. सबसे ज्यादा उन्होंने नाटो की आलोचना की.

नाटो पर भड़के हुए हैं ट्रंप

ट्रंप ने यहां तक कहा कि वो अब नाटो में अमेरिका के भविष्य पर सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश हमारी जरूरत पड़ने पर कोई मदद नहीं करते हैं, जबकि अमेरिका इनकी रूस और उत्तर कोरिया से सुरक्षा के लिए अपने संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा खर्च करता है.

ये भी पढ़ें- खार्ग आइलैंड स्वाहा! ट्रंप की डेडलाइन से 11 घंटे पहले ही अमेरिका-इजरायल का महाप्रहार; धुआं-धुआं हुआ ईरान

वहीं अमेरिका-ईरान युद्ध अब अपने विध्वंसक स्तर पर पहुंच चुका है. ईरान के खार्ग द्वीप पर हमले के बाद अमेरिका को मिडिल ईस्ट में ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों का डर सता रहा है. इसी के मद्देनजर उसने बहरीन से अपने करीब 1500 नौसैनिकों को वापस बुला लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read