मंजीत सिंह/श्री गंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में करीब 10.83 किलो हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर ड्रोन तस्करी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. चलिए जानते है पूरा मामला:
श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई
श्रीगंगानगर जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई गई भारी मात्रा में हेरोइन का खुलासा हुआ है.
10 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद
जांच में सामने आया कि 10 किलो 830 ग्राम अवैध हेरोइन ड्रोन के माध्यम से भारत में भेजी गई थी. पुलिस ने इस मामले में पहले भी कई आरोपियों से 20 पैकेट में पैक की गई हेरोइन, रेडियम स्टिक और पैकिंग सामग्री बरामद की थी.
सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
26 मार्च 2026 को थाना रावला, सीआईडी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने रोही 02 केएनडी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान यह बड़ी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हेरोइन फाजिल्का निवासी विक्रम उर्फ विक्की को सप्लाई की जानी थी. इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी से पूछताछ जारी
गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ विक्की (25) को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है. उससे ड्रोन ड्रॉपिंग और पूरे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.
यह भी पढ़े: IPL 2026: मैदान पर भिड़े खिलाड़ी और अंपायर! ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना, तो बिना मैच खेले नप गए नीतीश राणा
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




