Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे कोच फैक्ट्री और हाई-स्पीड रेल की मांग

पीएम मोदी ने बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें पांच पन्नों का ज्ञापन सौंपा.इसमें रेलवे कोच फैक्ट्री, हाई-स्पीड रेल और सबअर्बन रेल जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की गई.

PM Modi Bengaluru visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी यहां से आदिचुनचनगिरी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. इसी मौके पर सीएम ने उन्हें पांच पन्नों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की गई.

रेलवे कोच फैक्ट्री और हाई-स्पीड रेल की मांग

ज्ञापन में बताया गया कि कोलार में प्रस्तावित रेलवे कोच फैक्ट्री अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि राज्य सरकार ने इसके लिए 1,123 एकड़ जमीन देने की पेशकश की थी. सिद्धारमैया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने से पिछड़े इलाके में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही उन्होंने बेंगलुरु-मैसूरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी देने की अपील की, ताकि क्षेत्रीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके.

सबअर्बन रेल और मुंबई-कर्नाटक कॉरिडोर

सीएम ने केंद्र से आग्रह किया कि बेंगलुरु सबअर्बन रेल प्रोजेक्ट के लिए वादा की गई केंद्रीय मदद जल्द जारी की जाए. इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू करने की मांग रखी, जिससे कित्तूर और कल्याण कर्नाटक के जिलों को जोड़ा जा सके.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए आदिचुनचनगिरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई. यहां 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इनमें छह एसपी, 10 एएसपी, 15 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 151 पीएसआई, 92 एएसआई और करीब 1,700 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं.

मंदिर उद्घाटन और धार्मिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी आदिचुनचनगिरी मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे. यह मठ मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में स्थित है और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. पीएम मोदी इस मठ का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे.

कुमारस्वामी का स्वागत संदेश

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी पीएम मोदी के आगमन पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस पवित्र आयोजन में शामिल होना उनके गृह जिले मांड्या के लिए गर्व की बात है. उन्होंने पूरे राज्य की ओर से उनका स्वागत किया.

यात्रा का कार्यक्रम

बेंगलुरु पहुंचने के बाद पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से आदिचुनचनगिरी रवाना होंगे. हेलीकॉप्टर श्रीगिरी तपोवन हेलीपैड पर उतरेगा, जहां से वे कार द्वारा मठ जाएंगे. वहां वे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे और मंच कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-https://bharatexpress.com/india/mp-indore-vande-mataram-vivad-congress-parshad-case-634617

सम्मान में ‘मैसूर पेटा’

मठ में प्रधानमंत्री को मैसूर और बनारस के रेशम से बनी पारंपरिक ‘मैसूर पेटा’ भेंट कर सम्मानित किया जाएगा. यह कर्नाटक की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital