Bharat Express DD Free Dish

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: पत्नी और बॉयफ्रेंड ने रची खौफनाक साजिश, सुपारी किलर्स से कराई हिस्ट्रीशीटर पति की हत्या

Indore murder case: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में हुए नवीन पाटीदार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की साजिश सामने आई है, जिन्होंने सुपारी किलर्स की मदद से हत्या करवाई.

Indore murder case

जय व्यास/इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के राऊ में हुए नवीन पाटीदार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने सुपारी किलर्स के जरिए हत्या की साजिश रची थी. तीन शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है. चलिए जानते है पूरा मामला:

मृतक की पहचान और जांच

13 अप्रैल को राऊ इलाके में एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि के बाद मामला हत्या में बदल गया. मृतक की पहचान नवीन पाटीदार (Naveen Patidar) के रूप में हुई, जो मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था और राऊ के रंगवासा में रह रहा था.

जांच में सामने आया कि वह एक हिस्ट्रीशीटर (history-sheeter) था और पहले भी हत्या के मामले में शामिल रह चुका था.

सुपारी किलर्स से कराई हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नवीन की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड राहुल मराठा ने मिलकर हत्या की साजिश रची. पुराने विवाद और अवैध संबंधों के चलते उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया था. घटराहुल मराठा ने देवास के तीन शूटरों को सुपारी देकर हत्या करवाई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्सन में आई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी हिरासत में, मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने मृतक (Naveen Patidar) की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं मुख्य साजिशकर्ता (mastermind) राहुल मराठा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

यह भी पढ़े: 19 या 20 अप्रैल! आखिर किस दिन है अक्षय तृतिया? जानें दिन, शुभ मुहूर्त औ पूजा की पूरी विधि

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read