Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खड़गे की फिसली जुबान! PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कह फंसे कांग्रेस अध्यक्ष, बवाल बढ़ा तो देने लगे सफाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. सियासी बवाल बढ़ा तो देने लगे सफाई.

mallikarjun kharge

Mallikarjun kharge on pm modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नरेंद्र मोदी पर तीखा बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी लोगों को डराने का काम कर रहे हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत को नहीं मानती. खड़गे ने AIADMK पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार व डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों के खिलाफ काम कर रही है.

बाद में खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मोदी को आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि यह कहा था कि वे लोगों को आतंकित कर रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे की सफाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब गलत तरीके से लिया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को आतंकवादी नहीं कहा था, बल्कि यह कहना चाह रहे थे कि मोदी लोगों को डराने का काम करते हैं. खड़गे के अनुसार, उन्होंने सिर्फ यह समझाने की कोशिश की थी कि किस तरह आईटी, ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी ‘काउंटर अटैक’: महिला आरक्षण मुद्दे पर 29 शहरों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस


पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

तमिलनाडु के चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह पहले भी कई बार चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर चुके हैं. उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में पैसे और ताकत के दम पर विधायकों और सांसदों को प्रभावित किया गया. साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital