Bharat Express DD Free Dish

मेलोनी ने पहना ‘इंडियन झुमका’, ट्रंप की हो गई बोलती बंद!..जानें इटली PM की पोस्ट का क्या है व्हाइट हाउस कनेक्शन

Giorgia Meloni ने ‘No Puppet’ बयान से Donald Trump के तंज का जवाब दिया. इंडियन झुमकों के साथ उनकी पोस्ट ने ग्लोबल पॉलिटिक्स में सॉफ्ट पावर का मजबूत संदेश दिया…

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल राजनीति की ही नहीं बल्कि ‘सॉफ्ट पावर’ और सोशल मीडिया की भी माहिर खिलाड़ी हैं. मेलोनी की एक ताजा सेल्फी (Meloni jhumka post) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत भारतीय झुमके पहने नजर आ रही हैं.

लेकिन यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है बल्कि वॉशिंगटन से लेकर ब्रुसेल्स तक दिया गया एक कड़ा राजनीतिक संदेश है. मेलोनी ने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस तंज का जवाब दिया है, जिसमें उन्हें ‘कायर’ कहा गया था.

मेलोनी की इस पोस्ट के मायने क्या?(Meloni jhumka post)

इस पूरे विवाद की जड़ में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव है. दरअसल, जब मेलोनी ने ईरान के खिलाफ संभावित युद्ध में अमेरिका का आंख मूंदकर साथ देने से मना कर दिया, तो डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए थे.

दरअसल ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि मुझे लगा था मेलोनी बहादुर हैं, लेकिन मैं गलत था. मेलोनी की यह सेल्फी उसी अपमान का करारा जवाब मानी जा रही है. भारतीय झुमकों में मुस्कुराती मेलोनी ने साफ कर दिया है कि उनकी मुस्कान के पीछे एक लोहे जैसी इच्छाशक्ति है, जो किसी के दबाव में नहीं झुकती.

पोस्ट के कैप्शन से मेलोनी का तीखा पलटवार

मेलोनी ने अपनी पोस्ट(Meloni jhumka post) में जो शब्द लिखे हैं, उन्होंने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. उन्होंने लिखा कि हमें कोई डोर से बांधकर नहीं चलाता है, हमारा कोई मालिक नहीं है और हम किसी से ऑर्डर नहीं लेते.

बता दें कि यह सीधा वार उन लोगों पर है जो इटली की विदेश नीति को अमेरिका या यूरोपीय संघ का ‘रिमोट कंट्रोल'(Meloni Trump No Puppet Statement)  मानते थे. मेलोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी की ‘कठपुतली’ (Puppet) नहीं हैं और उनकी सरकार के लिए सिर्फ और सिर्फ ‘इटली का हित’ सर्वोपरि है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Giorgia Meloni (@giorgiameloni)

भारतीय झुमकों के जरिए ‘सॉफ्ट पावर’ का इस्तेमाल

मेलोनी का इस खास मौके पर भारतीय झुमके पहनना बेहद रणनीतिक माना जा रहा है. भारत और इटली के रिश्ते पिछले कुछ समय में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं. जानकारों का मानना है कि ‘देसी झुमके’ पहनकर मेलोनी ने ग्लोबल साउथ और भारत जैसे देशों को यह संकेत दिया है कि वे एक स्वतंत्र और बहुध्रुवीय दुनिया की पक्षधर हैं. भारतीय सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है, जिससे उनकी लोकप्रियता ग्लोबल लेवल पर और बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read