Urdu Conclave 2026

इजराइल के पीएम नेतन्याहू का चौंकाने वाला खुलासा… कैंसर रोग से ग्रसित है पीएम! अब कैसी है उनकी हालत?

Israel PM Netanyahu cancer: इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा. उन्हें कैंसर हो गया है. अब रिपोर्ट क्या कहती है और कैसी है उनकी तबीयत? जानिए पूरा सच.

Israel PM Netanyahu cancer: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था. उन्होंने बताया कि 2024 में एक टेस्ट के दौरान इसका पता चला और डॉक्टरों ने सफल इलाज कर दिया. फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है.

सर्जरी और इलाज

नेतन्याहू ने लिखा कि डॉक्टरों ने एक सेंटीमीटर का छोटा ट्यूमर सर्जरी से हटाया. उन्होंने यह जानकारी पहले साझा नहीं की थी क्योंकि उन्हें डर था कि ईरान इस पर गलत खबरें फैला सकता है. दिसंबर 2024 में उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई थी, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि यह कैंसर की सर्जरी है.

पीएम का संदेश

अपने पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने कैंसर को भी मात दे दी है. डेढ़ साल पहले उन्हें इसकी जानकारी मिली थी और तभी इलाज कराने का निर्णय लिया था. उन्होंने लिखा कि उनकी आदत है कि जैसे ही किसी समस्या का पता चलता है, वे तुरंत समाधान की ओर बढ़ते हैं.

अस्पताल में इलाज

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नेतन्याहू का इलाज यरूशलेम के हदासा अस्पताल में किया गया.

नेतन्याहू का राजनीतिक सफर

बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार 1996 में इजराइल के प्रधानमंत्री बने थे. 1999 तक उन्होंने यह पद संभाला. इसके बाद 2009 से 2021 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे. 2022 में वे फिर से सत्ता में लौटे और अब तक इस पद पर बने हुए हैं. उनके नेतृत्व में इजराइल ने गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे संगठनों को कमजोर किया.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा, उसके बाद न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया भी जाएंगे, जानें शेड्यूल

नेतन्याहू ने कैंसर को हराने की जानकारी साझा कर अपने समर्थकों को राहत दी है. उनका कहना है कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और आगे भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read