Bhoot Bangla vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) ने थिएटरों में दस्तक दी है, वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. आइए जानते हैं कि कमाई के मामले में कौन किस पर भारी पड़ रहा है.
क्या खिलाडी कुमार का जादू चला?
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी सालों बाद वापस लौटी है, इसलिए ‘भूत बंगला’ से उम्मीदें काफी ज्यादा थीं. फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे दिग्गजों के होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार उतनी तेज नहीं दिखी जितनी उम्मीद थी.
रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा दांव खेलते हुए 16 अप्रैल को फिल्म का ‘पेड प्रीव्यू’ रखा था, जिसने ₹3.75 करोड़ बटोर लिए थे. इसके बाद शुक्रवार (ओपनिंग डे) को फिल्म ने ₹12.25 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि, असली खेल वीकेंड पर शुरू हुआ जब शनिवार को फिल्म ने ₹19 करोड़ और रविवार को शानदार ₹23 करोड़ का आंकड़ा छुआ. पहले हफ्ते के खत्म होने तक अक्षय की इस फिल्म ने कुल ₹84.40 करोड़ कमा लिए थे. अब शुक्रवार (24 अप्रैल) की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन ₹90.15 करोड़ तक पहुंच गया है. उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म ₹100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- लाखों खर्च कर एक्ट्रेस ने फ्रीज कराए एग्स, बोलीं- अभी मां नहीं बनना चाहती
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’: कमाई नहीं, सुनामी है!
वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार देखकर लग रहा है कि फिल्म अभी लंबी रेस का घोड़ा है. आज यानी 24 अप्रैल को भी फिल्म ने करीब ₹1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल ₹1124.24 करोड़ की कमाई कर ली है. बात सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है, ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में तहलका मचाते हुए ₹1768.16 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


