Urdu Conclave 2026

भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक, इलाके में दहशत

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों ने सड़क पर कार रोककर 22 वर्षीय युवक सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया में अपराधियों ने खुलेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया. परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर और गरैया गांव के बीच 14 नंबर सड़क पर 22 वर्षीय सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

कार रोककर हमला

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के बिरौली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी का बेटा सौरभ अपने दोस्तों के साथ कार से भागलपुर जा रहा था. रास्ते में पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया. कार रुकते ही सौरभ बाहर निकला और अपराधियों से कहासुनी करने लगा. तभी बदमाशों ने उसके सीने में गोली दाग दी.

अस्पताल में मौत

गोली लगने के बाद दोस्तों ने तुरंत उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

दोस्तों पर शक

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सौरभ के साथ मौजूद उसके दोस्त ही इस हत्या में शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. परिजन भी इन्हीं पर शक जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-लापरवाही की भेंट चढ़े 14 आशियाने: धू-धू कर जलीं 4 इमारतें, कई परिवारों की जिंदगी भर की कमाई राख

पुलिस जांच

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर नवगछिया में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अपराधी कब तक इस तरह खुलेआम वारदात करते रहेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read