Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सिंगरौली और सिवनी SP की छुट्टी, 19 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान; एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 62 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में 19 जिलों के SP बदल दिए गए हैं.

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में रविवार देर रात एक ऐसा प्रशासनिक भूचाल आया, जिसकी चर्चा अब गली-कूचों से लेकर सियासी गलियारों तक हो रही है. राज्य सरकार ने पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के इरादे से एक साथ 62 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. गृह विभाग द्वारा जारी ये सूची इतनी लंबी है कि इसे महकमे में अब तक की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’ कहा जा रहा है. इस फेरबदल में ADG, DIG स्तर के बड़े अधिकारियों से लेकर जिलों के SP और शहरों के DCP तक बदल दिए गए हैं.

घटनाओं का पड़ा असर

इस पूरी लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा सिंगरौली और सिवनी जिलों की हो रही है. माना जा रहा है कि हाल ही में सिंगरौली में हुए चर्चित बैंक डकैती कांड ने वहां के SP मनीष खत्री की कुर्सी छीन ली. सरकार ने सख्त तेवर दिखाते हुए उन्हें वहां से हटा दिया है. वहीं, सिवनी में भी ‘हवाला कांड’ के चलते गाज गिरी है और वहां के SP को भी चलता कर दिया गया है. सरकार के इस कदम ने साफ संकेत दे दिया है कि कानून-व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इन 19 जिलों को मिले नए ‘कप्तान’

तबादलों की इस आंधी ने प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है. भिंड, शिवपुरी, रीवा, और सागर जैसे बड़े जिलों में अब नई कमान होगी. इनके अलावा धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर और दमोह में भी नए SP की नियुक्ति की गई है. सिर्फ जिले ही नहीं, बल्कि भोपाल और इंदौर के देहात (Rural) SP को भी बदल दिया गया है.

ये भी पढ़ें-अम्बेडकरनगर में ‘ममता’ हुई शर्मसार! मां ने ही अपने 4 मासूमों मार डाला; ईंट से कूचा और फिर…पिता की ‘दूसरी शादी’ ने उजाड़ दिया पूरा घर?

रेंज स्तर पर भी भारी बदलाव

सरकार ने केवल जिलों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि रेंज स्तर पर भी बड़े बदलाव किए हैं. ग्वालियर, नर्मदापुरम और शहडोल जैसी महत्वपूर्ण रेंजों के प्रभारी अधिकारियों को बदल दिया गया है. गृह विभाग के इस आदेश के बाद अब पूरे प्रदेश में पुलिसिंग का चेहरा बदलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital