Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मतगणना के बीच दिल्ली BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, छन रहीं पूरियां और मिठाइयों की महक

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मतगणना के बीच उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है. कार्यकर्ता और नेता चुनाव नतीजों को लेकर जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

BJP headquarters Delhi news

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में सुबह से काफी हलचल है. कार्यकर्ता और नेता उम्मीद जता रहे हैं कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएंगे. नतीजों को देखते हुए वहां जश्न की तैयारियां भी की जा रही हैं, कार्यलाय पर पूरियां और मिठाइयां जैसे पकवान बनाएं जा रहे हैं. साथ ही, परिणाम आने के बाद संभावित भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई है.

पांच राज्यों टिकी नजरें

आज पांच बड़े राज्यों के साथ-साथ पांच अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी सामने आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी और उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट गिने जाएंगे.

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. असम में भाजपा अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश कर रही है. वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी मुकाबला दिलचस्प है, जहां क्षेत्रीय पार्टियों और राष्ट्रीय गठबंधनों के बीच सीधी भिड़ंत है.


ये भी पढ़ें: बंगाल में रिजल्ट से पहले बवाल! CM ममता के सीट पर मतगणना से पहले TMC-BJP में भिड़ंत


सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के दौरान सुरक्षा और साफ-सुथरी प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं. सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात है. बाहर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जरूरी कदम उठाए हैं, जैसे धारा 144 लागू करना. उम्मीद है कि दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और यह तय होने लगेगा कि किसकी सरकार बन रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest