Bharat Express DD Free Dish

आरसीबी की मालकिन ने Met Gala में बिखेरा जलवा, अनन्या बिरला का लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

RCB Owner Ananya Birla Met Gala Look: आरसीबी की मालकिन अनन्या बिड़ला ने Met Gala 2026 में शानदार डेब्यू किया. जहां बाकी सेलेब्स ग्लैमरस लुक में दिखे, वहीं अनन्या ने अपने चेहरे को छुपाकर एंट्री ली और एक बड़ा फैशन स्टेटमेंट बना दिया.

ananya birla met gala look

ananya birla met gala look

RCB Owner Ananya Birla Met Gala Look: आरसीबी की मालकिन अनन्या बिड़ला ने Met Gala 2026 में शानदार डेब्यू किया। कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू कुछ ऐसे अंदाज में किया कि हर किसी की नजर बस उन्हीं पर टिक गई. अनन्या बिरला का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैसे तो अनन्या बिरला की खूबसूरती की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है, लेकिन उनका Met Gala Look मैटेलिक मास्क की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं जहां बाकी सेलेब्स ग्लैमरस लुक में दिखे, वहीं अनन्या ने अपने चेहरे को छुपाकर एंट्री ली और एक बड़ा फैशन स्टेटमेंट बना दिया. उनका आउटफिट काफी स्टाइलिश और सबसे अलग था. आपको विस्तार से बताते हैं अनन्या के लुक, मैटेलिक मास्क के बारे में और इसे किसने डिजाइन किया है.

ब्लैक आउटफिट में खीचा सबका ध्यान

Met Gala 2026 के खास मौके पर अनन्या ने जो आउटफिट पहना था, उसे डिजाइनर रॉबर्ट वुन ने डिजाइन किया था. जो उनके पूरे लुक को सबसे अलग और हाई-फैशन बना रहा था. इसी के साथ अनन्या के आउटफिट में स्ट्रक्चर्ड जैकेट थी, जिसे उन्होंने ड्रामेटिक पेपलम और ब्लैक प्लीटेड स्कर्ट के साथ पेयर किया था. जिसकी वजह से उनका लुक और भी ज्यादा शॉर्प लग रहा था.

 

अनन्या के आउटफिट में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया था, जो अनन्या के लुक को और ज्यादा बोल्ड बना रहा था. उन्होंने अपने इस ब्लैक लुक को उभारने के लिए मैटेलिक मास्क पहना था. ये मास्क उनके पूरे लुक का सबसे खास बन गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खीचा. अनन्या का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘महा-संग्राम’: 12 जून को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ से टकराएंगी ये 3 बड़ी फिल्में!

मैटेलिक मास्क खूब चर्चा में

अनन्या बिरला के इस लुक का सबसे खास और ध्यान खींचने वाला हिस्सा उनका मैटेलिक फेस मास्क ही था. आपको बता दें कि अनन्या के इस मास्क को मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. जो कि स्टेनलेस स्टील से बना हुआ था और यह मास्क उनके पूरे चेहरे को कवर कर रहा था.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read