Urdu Conclave 2026

तेलंगाना में अनोखी शादी: लंदन की दुल्हन ने अपनाई भारतीय परंपराएं, आदिलाबाद में हुआ भव्य समारोह

Agab Gajab: तेलंगाना के आदिलाबाद में लंदन की युवती और स्थानीय युवक ने हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह किया. विदेशी दुल्हन ने भारतीय संस्कृति को अपनाया और सात फेरे लिए.

Agab Gajab: कहते हैं प्यार किसी सीमा या भाषा का मोहताज नहीं होता. इसी सच्चाई को साबित किया है तेलंगाना के आदिलबाद के युवक और लंदन की युवती ने. अलग-अलग देश और संस्कृति से आने वाले इस जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर सबको चौका दिया.

लंदन में पढ़ाई से शुरू हुई कहानी

आदिलाबाद के कृष्णानगर निवासी भुसेट्टी महेंद्र भारती के बेटे साई चरण करीब दस साल पहले पढ़ाई के लिए लंदन गए थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वहां कारोबार शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात कार्डिफ की रहने वाली मिया में से हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने जीवन साथ बीताने का फैसला किया.

भारतीय परंपराओं ने जीता दिल

पिछले महीने यह जोड़ा भारत आया. मिया मे को यहां की संस्कृति और परंपराएं इतनी पसंद आईं कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने का निर्णय लिया. 10 मई को आदिलाबाद के वन क्षेत्र में भव्य समारोह हुआ जिसमें वैदिक मंत्रों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए. मिया ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर सबका दिल जीत लिया.

मौसी-मौसा बने माता-पिता

मिया मे के माता-पिता भारत नहीं आ सके. ऐसे में साई चरण की मौसी वनजा और मौसा नीतीश ने वधू पक्ष की जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने कन्यादान समेत सभी रस्में पूरी कीं. जिसमें समारोह भावुक और खास बन गया.

ये भी पढ़ें-“गाड़ी थामिए, डिजिटल बनिए” वडोदरा में पीएम मोदी की दूसरी बार देश से अपील- ईंधन बचाना है तो अपनाएं WFH और ऑनलाइन क्लास

चर्चा का विषय बनी शादी

रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न इस विवाह ने साबित कर दिया कि प्यार सीमाओं से परे होता है. विदेशी बहू का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और समारोह में मौजूद हर शख्स ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय है और सांस्कृतिक मेलजोल का सुंदर उदाहरण पेश कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read