Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सभी से विनती है…’, तलाक हो रहा है या नहीं? जानें मौनी रॉय की इंस्टाग्राम स्टोरी के मायने

Mouni Roy breaks silence on divorce rumors: मौनी रॉय ने अपने तलाक के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी की है. आपको बताते हैं मौनी रॉय ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है.

Mouni Roy breaks silence on divorce rumors: 

Mouni Roy breaks silence on divorce rumors: 

Mouni Roy breaks silence on divorce rumors:  एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि मौनी रॉय जल्द ही अपने पति सूरज से तलाक लेने वाली हैं. दरअसल मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखने को मिला कि मौनी राय और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं. अनफॉलो मामले को देख फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं है और तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया. मंगलवार शाम को सूरज ने भी इस मामले पर मिल रही कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. वहीं अब मौनी रॉय ने अब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी की है. आपको बताते हैं मौनी रॉय ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है.

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. मौनी रॉय ने बुधवार दोपहर स्टोरी शेयर कर लिखा कि , ‘सभी से विनती है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं और हमें निजता और स्पेस दें।’हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि इस स्टोरी से भी क्लियर नहीं हुआ है कि  तलाक हुआ या नहीं हुआ या दोनों अलग रहे हैं या नहीं, मौनी और सूरज दोनों ने ही आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. फैंस चाहते हैं कि दोनों का तलाक ना हो, जिसके चलते फैंस एक- दूसरे को साथ रहने की सलाह दे रहे हैं.

Mouni Roy breaks silence on divorce rumors: 

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय के शादीशुदा जीवन में मची खलबली, खुद दिया बड़ा हिंट; पति ने भी किया खुलासा

2022 में हुई थी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 गोवा में हुई थी.  इसके बाद साल 2022 में  दोनों ने गोवा में शादी की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की खास बात यह है कि इनकी शादी दो रीति रिवाजों बंगाली और मलयाली के अनुसार हुई थी. दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital