Israel UAE Visit: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की कोशिशें अभी भी अस्थिर हैं. इस बीच इजरायल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया. हालांकि, UAE ने इस बात को पूरी तरह नकार दिया और साफ कहा कि ऐसा कोई दौरा नहीं हुआ.
इजरायल का दावा
इजरायल के पीएमओ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि नेतन्याहू ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद से मुलाकात की. इसे खाड़ी देशों के साथ संबंधों में ऐतिहासिक सफलता बताया गया. वहीं दूसरी ओर इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हमले जारी रखे हैं, जिनमें कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है.
UAE का इनकार
संयुक्त अरब अमीरात ने स्पष्ट किया कि न तो नेतन्याहू वहां आए थे और न ही किसी इजरायली प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की गई. UAE ने कहा कि इजरायल का यह दावा पूरी तरह गलत है.
ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने नेतन्याहू के इस कथित दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इजरायल के साथ दुश्मनी करना मूर्खता है और जो लोग इजरायल के साथ मिलकर फूट डाल रहे हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा. अरागची ने कहा कि ईरान की सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही अपने नेतृत्व को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी दे दी थी.
ट्रंप की चीन यात्रा
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीजिंग पहुंचे. वहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. यह ट्रंप की लगभग नौ साल बाद चीन यात्रा है और उनके दूसरे कार्यकाल की पहली राजकीय यात्रा है.
ये भी पढ़ें-मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, जानें अब कौन-सा दूध कितना महंगा हुआ और आपके बजट पर कितना असर पड़ेगा?
बातचीत का एजेंडा
ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध से जुड़ी समुद्री नाकेबंदी, व्यापारिक तनाव और ताइवान को हथियारों की बिक्री जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. अमेरिका चाहता है कि चीन इस नाकेबंदी को खत्म करने में सहयोग करे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


