Urdu Conclave 2026

बाजौर में पाकिस्तानी सेना कैंप पर आत्मघाती हमला, 15 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में सेना के कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में करीब 15 सैनिकों की मौत हो गई.

Pakistan Suicide Attack: कहते हैं, दूसरों के लिए कुआं खोदो तो एक न एक दिन खुद ही गिरते हो. ये कहावत आज पाकिस्तान पर सटीक बैठती है. जिस आतंकवाद को उसने पाला, आज वही उसके गले की फांस बन गया है। कैसे? समझाता हूं.

 क्या है मामला?

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में सेना के कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में करीब 15 सैनिकों की मौत हो गई. आतंकियों ने पहले जोरदार धमाका किया और फिर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हथियारों के साथ कैंप में घुस गए. इसके बाद वहां लंबे समय तक मुठभेड़ चली.

टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है. संगठन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी ‘स्पेशल इस्तशहादी फोर्सेज’ ने यह हमला किया. अक्टूबर 2025 में क्वेटा हमले के बाद यह पहली बार है जब टीटीपी ने किसी आत्मघाती हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी स्वीकार की है.

खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हमले

बाजौर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का हिस्सा है, जो लंबे समय से आतंकवाद से प्रभावित रहा है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. खास बात यह है कि एक हफ्ते में यह दूसरा आत्मघाती हमला है. इससे पहले मंगलवार को लक्की मरवत जिले के नौरंग बाजार में विस्फोटकों से भरे ऑटोरिक्शा से धमाका किया गया था. उस हमले में दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत कई लोगों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में BRICS सम्मेलन: PM मोदी और ईरान के विदेश मंत्री के बीच अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

फरवरी में भी हमला

फरवरी महीने में भी इसी प्रांत में आतंकी हमला हुआ था. उस घटना में पांच पुलिसकर्मी और दो आम नागरिकों की जान गई थी. लगातार हो रहे इन हमलों से साफ है कि खैबर पख्तूनख्वा आतंकियों के निशाने पर बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read