Gopalganj note double fraud gang
Gopalganj note double fraud gang: गोपालगंज में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव का है, जहां पुलिस और एसआईटी की टीम ने ठगी गिरोह का भंडाफोड करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से करीब 95 लाख रुपये नकद, नोटों के आकार के सफेद कागज के बंडल, केमिकल, पैकिंग सामग्री और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है. पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी नकली नोट बनाने का कार्य कर रहे हैं.
“रुपये दोगुना और तिगुना” करने का लालच देकर करता था ठगी
पुलिस ने इस मामले की जांच में पाया कि यह गिरोह लोगों को रुपये दोगुना और तिगुना करने का लालच देकर ठगी करता था. आरोपी केमिकल की मदद से सादे कागज को नोट में बदलते थे. जैऔर इसी झांसे में लोगों से मोटी रकम ऐंठते थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सिधवलिया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम बनाई गई. टीम ने देर रात संदिग्ध प्रदीप पूरी के घर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में नकदी और संदिग्ध सामान बरामद हुआ.
यह भी पढ़ें: पूजा का अधिकार मिलते ही भोजशाला में गूंजी हनुमान चालीसा, छावनी में तब्दील हुआ पूरा धार
पश्चिम बंगाल के वर्धमान इलाके से जुड़े हैं गिरोह के तार
पुलिस को शक है कि बरामद रकम में कुछ जाली नोट भी हो सकते हैं, इसलिए नोटों की तकनीकी जाच कराई जा रही है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह के तार पश्चिम बंगाल के वर्धमान इलाके से जुड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक फरहज नाम का व्यक्ति इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है, जांच में पाया गया कि फरहाज बैकुंठपुर में दिलसेर नामक व्यक्ति के यहां ठहरा हुआ था. पुलिस का कहना है कि दिलसेर और उसके परिवार के कुछ लोग भी इस गिरोह की गतिविधियों में लिप्त हैं. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क, बरामद रकम के स्रोत और अन्य राज्यों से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
