Bharat Express DD Free Dish

मेक्सिको के प्यूब्ला में खूनी हमला: 10 लोगों की मौत, जांच में जुटे अधिकारी

Mexico violence: मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य में तेहुइत्जिंगो कस्बे में हुए हमले में 10 लोगों की मौत हुई. संघीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

Mexico violence: मेक्सिको के ईस्ट-मिडिल राज्य प्यूब्ला के तेहुइत्जिंगो कस्बे में रविवार को हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई. मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

जांच में जुटे संघीय अधिकारी

प्यूब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि घटना की जांच संघीय अधिकारी कर रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन लोग शामिल हैं. स्थानीय प्रशासन ने किसी संदिग्ध का नाम सामने नहीं रखा है.

पहले भी हुई थीं हिंसक घटनाएं

फरवरी में प्यूब्ला राज्य के ह्यूहुएटलान एल ग्रांडे शहर में छह लोगों की हत्या हुई थी. इसके कुछ ही दिन बाद राजधानी प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

लोगों को छोड़ना पड़ा घर

हाल के महीनों में इस क्षेत्र में गिरोहों की हिंसा अचानक बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है. लगातार हो रही हिंसा ने आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है.

गवर्नर की चुप्पी

प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने इस घटना पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है. उनकी चुप्पी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Royal Order of Polar Star: पीएम मोदी को स्वीडन में मिला सर्वोच्च सम्मान, अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड्स से नवाजे गए

बढ़ती हिंसा से चुनौती

मध्य मेक्सिको में कार्टेल हिंसा तेजी से बढ़ रही है. लगातार हो रही हत्याएं और हमले इस क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं. लोगों में डर का माहौल है और प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है कि वह सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read