Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में आधी रात का एक्शन: सैकत, राजू, शुभजीत और संदीप… हथियारों के साथ धराया TMC विधायक का बेटा, पकड़े गए ये 4 लोग कौन हैं?

West Bengal TMC MLA Son Arrested: दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में पुलिस ने पूर्व मंत्री और बिष्णुपुर से TMC विधायक दिलीप मंडल के बेटे अभिक मंडल समेत 5 लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 आग्नेयास्त्र और एक गाड़ी बरामद हुई है.

West Bengal TMC MLA Son Arrested Diamond Harbour Arms Act

West Bengal TMC MLA Son Arrested: डायमंड हार्बर/संजय माझी: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी और हाई-प्रोफाइल आपराधिक खबर सामने आई है. डायमंड हार्बर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी ने सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है, क्योंकि पकड़े गए आरोपियों में पूर्व मंत्री और बिष्णुपुर से ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ (AITC) के विधायक दिलीप मंडल का सगा बेटा अभिक मंडल (उर्फ अर्घ मंडल) भी शामिल है.

लालबाती इलाके में आधी रात को हुई रेड (West Bengal Police Action In Diamond Harbour)

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायमंड हार्बर थाने की पुलिस को बीती देर रात सूचना मिली थी कि लालबाती इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों का अवैध जमावड़ा लगा हुआ है और उनके पास हथियार मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर 5 लोगों को हिरासत में ले लिया. जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? (West Bengal TMC MLA Son Arrested)

विधायक दिलीप मंडल के बेटे अभिक मंडल के अलावा, इस पुलिस अभियान में गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों के नाम सैकत राय, राजू नस्कर, शुभजीत बाल्मीकि और संदीप सेन बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आग्नेयास्त्र (Firearms) और एक वाहन बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपी पैलान इलाके के ही निवासी हैं.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज (West Bengal Arms Act arrest)

एक मौजूदा विधायक के बेटे के पास से हथियारों की बरामदगी पुलिस के लिए एक गंभीर मामला है. पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ ‘आर्म्स एक्ट’ (Arms Act) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें: बत्ती गुल हुई और चढ़ा सियासी पारा, क्यों निकला नीतीश कुमार VS सीएम सम्राट चौधरी का एंगल?

रविवार को इन सभी आरोपियों को डायमंड हार्बर महकमा अदालत में पेश किया जाएगा. डायमंड हार्बर पुलिस जिले के आला अधिकारियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और इनका मकसद क्या था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read