Bharat Express DD Free Dish

‘अब्बू मुझे अमरावती ले जाओ’, फाजीला की संदिग्ध मौत, रडार पर जुबेर, इरफान और जलील

Amravati suspicious death: अमरावती की युवती फाजीला की संदिग्ध मौत ने इलाके में हलचल मचा दी है. परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया.

Amravati suspicious death: अमरावती के सौदागरपुरा इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय फाजीला जबील मोहम्मद जुबेर की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है. शादी के बाद वह नागपुर के गोरियानगर, मोमिनपुरा में अपने ससुराल में रह रही थी. परिवार का आरोप है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था और वह फोन पर अपने पिता और भाई को इस बारे में बताती रहती थी.

अचानक मिली मौत की खबर

15 मई को फाजीला ने अपने पिता से कहा था कि उसे तुरंत अमरावती ले जाया जाए. कुछ ही देर बाद ससुराल वालों ने सूचना दी कि उसे अटैक आया है. जब परिजन नागपुर पहुंचे तो उन्होंने फाजीला का शव देखा. आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में दफनाने का दबाव भी बनाया.

गले पर मिले निशान

शव अमरावती लाने के बाद अंतिम स्नान के दौरान परिजनों ने गले पर निशान देखे. इसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. 17 मई को अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव निकाला गया और दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया. शुरुआती रिपोर्ट में दम घुटने या गला दबाने जैसी स्थिति का जिक्र है.

देवर पर गंभीर आरोप

मृतका के भाई ने शिकायत में कहा कि देवर की पत्नी गर्भवती होने के कारण मायके गई हुई थी और इसी दौरान देवर की नजर फाजीला पर थी. उसने इस बारे में फोन पर भाई को बताया था.

ये भी पढ़ें-बिलासपुर के घर में पक रहा था ‘गौमांस’! हिंदू संगठनों ने काटा भयंकर गदर, जानें पुलिस की रेड में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर नागपुर के तहसील पुलिस स्टेशन में पति मोहम्मद जुबेर, देवर मोहम्मद इरफान मोहम्मद जलील और ससुर मोहम्मद जलील उर्फ संजू पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read