Bharat Express DD Free Dish

वैभव सूर्यवंशी संग फोटो खिंचवाने से रियान पराग ने किया मना, बोले- “फिल्म स्टार नहीं”; VIDEO वायरल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो क्लिक कराने से इनकार कर दिया. उनके बयान और वैभव के रिएक्शन पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Riyan Parag, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket

Riyan Parag Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां दोनों खिलाड़ी टीम के साथ न्यू चंडीगढ़ रवाना होने पहुंचे थे. लेकिन एयरपोर्ट पर हुई एक छोटी-सी बातचीत ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी.

एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

दरअसल एयरपोर्ट पर मौजूद पापराजी ने रियान पराग से वैभव सूर्यवंशी के साथ एक फोटो क्लिक कराने की रिक्वेस्ट की. उस समय रियान चेक-इन प्रक्रिया में व्यस्त थे. जैसे ही फोटोग्राफर्स ने कहा, “रियान, वैभव के साथ एक फोटो प्लीज”, कप्तान ने जवाब दिया, “हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं.”

रियान का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भले ही सामान्य रहे हों, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव हल्की मुस्कान के साथ अपने कप्तान की तरफ देख रहे थे लेकिन उनका जवाब सुनने के बाद वैभव की हंसी गायब हो गई जैसे उन्हें इस जवाब की उम्मीद नहीं थी.

वैभव को लेकर पापराजी का बड़ा दावा

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इसके बाद पापराजी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, “वैभव किसी स्टार से कम नहीं है, ये सबके रिकॉर्ड तोड़ेगा.” यह सुनते ही युवा बल्लेबाज़ मुस्कुराने लगे और फिर उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ फोटो और सेल्फी भी क्लिक करवाईं.

सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग रियान पराग के जवाब को मजाकिया अंदाज बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि कप्तान को थोड़ा और सहज होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी. वहीं कई फैंस वैभव की सादगी और शांत व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रेविस हेड के परिवार और दोस्तों को मिल रहीं गालियां,पत्नी जेसिका का छलका दर्द; विराट कोहली से जुड़ा है पूरा मामला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read