ट्रेविस हेड की पत्नी का छलका दर्द
Virat Kohli-Travis Head Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में फैंस अपने- अपने फेवरेट क्रिकेटर को चीयर्स करते हुए नजर आ रहे हैं. कोई आरसीबी को सपोर्ट कर रहा है तो कोई सनराइजर्स को सपोर्ट कर रहा है. आईपीएल इसलिए और मजेदार हो जाता है, क्योंकि जो टीम दूसरे देश में हराने में रहती है वही आईपीएल में भारतीय क्रिकेटर ही एक- दूसरे को हराने में लगे रहते हैं. ऐसे क्रिकेटर्स के बीच तनाव भी खूब देखने को मिलता है. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर ऐसा तनाव भी देखने को मिला. मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हल्की- फुल्की नोक- झोक हुई. और मैच के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को पूरी तरह से इग्नोर किया. जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा बढ़ गया. ट्रेविस हेड के परिवार और दोस्तों को गालियां मिल रही हैं. मैच के बाद हाथ न मिलाने का वीडियो वायरल होने पर ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानसिक उत्पीड़न पर चिंता जताई.
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को किया इग्नोर
विराट कोहली का शुक्रवार को आईपीएल-2026 में खेले गए मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है. मैच के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा कर रहे थे और उनसे लगातार कुछ कह रहे थे. मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया. पारी खत्म होने के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ते दिखाई दिए. विराट कोहली ने पीछे खड़े ईशान किशन से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड को नजरअंदाज करते दिखे. फिर क्या सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही नई बहस ने जन्म ले लिया. सोशल मीडिया यूजर ट्रेविस हेड के साथ- साथ उनकी वाइफ और दोस्तों को भी ट्रोल कर रहे है.
Virat Kohli did not shake hands with Travis Head after yesterday’s match even though Travis had extended his hand first. pic.twitter.com/rU1HYdNbjI
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 23, 2026
यह भी पढ़ें: क्या 12 अरब डॉलर पर अटक जाएगा ईरान-अमेरिका समझौता, आगे क्या होगा?
ट्रेविस हेड की वाइफ का छलका दर्द
जिसके बाद इस मामले पर ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका ने दर्द व्यक्त करते हुए आस्ट्रेलियाई मीडिया को बयान दिया कि यह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुआ था. भारतीय फैंस हमारे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं. खेल में जुनून होना अच्छी बात है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों का भी परिवार होता है. इस तरह से मानसिक ट्रॉर्चर होता है. मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर गंभीर बातचीत की जरूरत है. विराट कोहली और ट्रेविस हेड की बीच हुई नोक- झोक के बाद मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गालियों और नफरत भरे मैसेज आ रहे हैं.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

