संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान के घमंड और उसके पाले हुए आतंक के साम्राज्य की धज्जियां (India Slams Pakistan at the UNSC) उड़ा कर रख दी हैं. दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की हाई-प्रोफाइल बैठक में भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान को ऐसी कड़क और ऐतिहासिक लताड़ लगाई है कि शहबाज शरीफ और जनरल असीम मुनीर की जोड़ी पूरी दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं बची है.
भारत ने दोटूक शब्दों में साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद प्रायोजित करने की भारी कीमत चुकानी होगी, और भारत को अपने नागरिकों की रक्षा के लिए आतंकियों को घर में घुसकर मारने का पूरा अधिकार है.
चीन के विदेश मंत्री के सामने पाक की बोलती बंद
यह कूटनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक तब हुई जब सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता खुद पाकिस्तान का आका चीन (विदेश मंत्री वांग यी) कर रहा था. इस बैठक में गीदड़ भभकी देते हुए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने हमेशा की तरह कश्मीर का रोना रोया और सिंधु जल संधि का राग अलापा.
Watch: Permanent Representative of India to the UN in New York, Ambassador Parvathaneni Harish, says, “…I am compelled to respond to baseless and unwarranted remarks made by Pakistan today. India would like to set the facts straight. Independent India began its life battling… pic.twitter.com/rQ1L1QAayp
— IANS (@ians_india) May 27, 2026
पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने पूरी दुनिया के सामने फैक्ट्स रखते हुए कहा कि आजाद भारत ने अपने वजूद की शुरुआत ही पाकिस्तान की सीमा पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी. उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय वैध, पूर्ण और अपरिवर्तनीय है, जिस पर पाकिस्तान का दावा पूरी तरह नाजायज है.
भारत ने PAK को दिलाई औकात याद (India Slams Pakistan at the UNSC)
भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के ‘हजार जख्म देकर भारत को कमजोर करने’ के पुराने सैन्य सिद्धांत की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि पाक की शांति वार्ता की बातें पूरी तरह खोखली हैं. भारत ने याद दिलाया कि कैसे अप्रैल 2025 में पाकिस्तान पोषित लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘टीआरएफ’ ने पहलगाम में कायराना आतंकी हमला कर 26 बेकसूर नागरिकों की जान ली थी, जिसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. भारत ने साफ संदेश दे दिया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, और हर एक नापाक हरकत का अब ऐसा खौफनाक अंजाम भुगतना होगा कि इस्लामाबाद कांप उठेगा.
नए भारत के कड़े तेवर से सहमा इस्लामाबाद
हरीश पर्वतनेनी ने दहाड़ते (India Slams Pakistan at the UNSC) हुए कहा कि कई युद्ध छेड़कर, लगातार सीमा पार आतंकवाद को पालकर और भारत के खिलाफ अकारण आक्रामकता दिखाकर पाकिस्तान ने खुद संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का कत्ल किया है. आज का नया भारत किसी भी महाशक्ति या दवाब के सामने झुकने वाला नहीं है.
भारत ने साफ कह दिया है कि सीमा पार से आने वाली हर गोली और हर आतंकी का हिसाब अब ऑन-द-स्पॉट किया जाएगा. चीन की मौजूदगी में भारत के इस रौद्र रूप को देखकर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बगले झांकता नजर आया, और यह साबित हो गया कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान अब पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




