Bal Mukund Acharya On Bakrid In Jaipur: जयपुर/नतांश पटेल: बकरीद के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) से एक बड़े राजनीतिक बवाल की चिंगारी भड़क उठी है. हवामहल सीट से भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य गुरुवार को शहर के कई संवेदनशील और हिंदू बहुल इलाकों के दौरे पर निकले थे. सड़कों पर खुलेआम हो रही बकरों की कुर्बानी, बहता खून और धार्मिक स्थलों के आसपास पसरी गंदगी को देखकर विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में लाल विधायक ने एक ऐसा बयान दे डाला है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
‘काटना है तो खुद को काटो…’ का वायरल वीडियो ( Bal Mukund Acharya Controversial Bakrid Statement)
निरीक्षण के दौरान विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी (Bakrid goat sacrifice Jaipur) करने वालों को सीधी और कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि-
“अगर कुर्बानी करनी है तो अपने घर के अंदर करो. सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह जानवर काटना और खून बहाना बिल्कुल गलत है.”
इतना ही नहीं उन्होंने तल्ख लहजे में जो कहा, उसने पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा दी है. उन्होंने कहा कि काटना है तो खुद को काटो, लेकिन घर के अंदर. उनका यह ‘झन्नाटेदार’ बयान अब हर मोबाइल स्क्रीन पर वायरल हो रहा है.
‘हिंदू इलाकों में खरीदे जा रहे मकान’
विधायक का गुस्सा सिर्फ खुलेआम कुर्बानी तक सीमित नहीं था; उन्होंने डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) से जुड़ा एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप भी लगाया. आचार्य ने कहा कि हिंदू बहुल इलाकों में कुछ लोग जानबूझकर एक मकान खरीद लेते हैं और फिर वहां खुलेआम बकरों की कुर्बानी करते हैं. उन्होंने दावा किया कि यहां सड़कों पर खून बहाया जाता है, यहां तक कि हिंदू धर्मस्थलों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. उनका सीधा आरोप है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है.
‘खौफ में पलायन कर रहे हैं हिंदू परिवार’ (Bakrid Jaipur Big News)
हवामहल विधायक ने अपने दावों को और धार देते हुए ‘पलायन’ का सबसे बड़ा मुद्दा उठा दिया है. उनका कहना है कि ऐसी अवैध गतिविधियों और खुलेआम खून-खराबे के कारण कई हिंदू परिवार अपने ही इलाकों में असहज और डरा हुआ महसूस कर रहे हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि वे डर के साये में कम कीमत पर (औने-पौने दाम में) अपने पुश्तैनी मकान बेचने और वहां से पलायन (Migration) करने को मजबूर हो रहे हैं. विधायक के इस अल्टीमेटम और दावों के बाद जयपुर पुलिस-प्रशासन फुल अलर्ट मोड पर आ गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



