Bharat Express DD Free Dish

Rampur Food Poisoning: तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

Rampur food poisoning case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, जबकि डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है.

UP RAMPUR food poisoning

UP RAMPUR food poisoning

Rampur Food Poisoning: 25 अप्रैल 2026 को मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई थी. सभी मृतकों ने बिरयानी के बाद तरबूज खाया था. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है. जहां तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि परिवार ईद मनाने के लिए अपनी नानी के घर आया हुआ था.

हालांकि मुंबई के पायधुनी इलाके मामले की जांच में सामने आया था कि परिवार की लोगों की जान तरबूज खाने से नहीं गई थी, तरबूज में जहर मिलाया गया था जिसकी वजह से सभी की मौत हो गई थी. क्या रामपुर वाले मामले में भी ऐसा कुछ तो नहीं है. हालांकि अभी तक मामला फूड प्वाइजनिंग का ही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, तभी स्थिती साफ होगी.

तरबूज खाने के बाद 8 लोगों की तबीयत हुई खराब

मामला थाना भोट क्षेत्र के गांव कोयले का मजरा फैजुल्ला नगर का है,जहां तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी,देखते ही देखते परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ गए. जिसके बाद परिजन घबराकर सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. बीमार लोगों में दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- राम मंदिर ऐतिहासिक उपलब्धि, करपात्री महाराज ने बताया ‘अवतारी पुरुष’

परिवार के लोगों में दशहत की माहौल

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, परिवार के लोग ईद मनाने के लिए अपनी नानी के घर आए हुए थे. तभी यह हादसा हो गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है. प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल डॉक्टर मरीजों की लगातार निगरानी कर रहे हैं,वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read