Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबाद में बकरीद विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की

UP News: गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू से हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP News: गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था. घायल युवक सूर्या चौहान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया.

हमले का आरोप

मृतक सूर्या चौहान की उम्र 17 साल थी और वह नवनीत विहार खोड़ा का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि 28 मई को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूर्या स्कूल के पास गली में खड़ा था. तभी असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत कई युवकों ने उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने सूर्या को पकड़कर चाकू से कई वार किए.

परिवार की मौजूदगी

हमले के दौरान शोर सुनकर सूर्या का भाई यश और उसकी मां मौके पर पहुंचे. परिजनों का कहना है कि हमलावर उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए. घायल सूर्या को तुरंत नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इलाके में तनाव

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और कुछ महीने पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था. आरोप है कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए सूर्या को फोन कर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस की जांच

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-मुंबई को फिर लगा झटका: महंगी हुई गैस; CNG 86 रुपए के पार, तो PNG की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी

परिजनों की मांग

मृतक सूर्या की मां ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर की मांग की है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read