अपनी खूबसूरती, समंदर की लहरों और शानदार संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर गोवा आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा को एक राज्य नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सामने भारत की शानदार मेहमाननवाजी का ग्लोबल चेहरा बताया.
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गोवा के लोगों के लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा, ‘राज्य स्थापना दिवस के शानदार मौके पर गोवा के मेरे सभी भाई-बहनों को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं. अलग-अलग संस्कृतियों और ऐतिहासिक विरासत का ये एक ऐसा अनोखा संगम है, जो पूरी दुनिया के सामने भारतीय आतिथ्य का एक बेहतरीन रूप पेश करता है.’
Warm greetings to the sisters and brothers of Goa on Statehood Day!
A grand mix of cultures and heritage, Goa presents to the world a facet of warm Indian hospitality, bringing both growth and pride to the nation.
I pray for the continued prosperity of the state. pic.twitter.com/eSsrFauCTb
— Amit Shah (@AmitShah) May 30, 2026
उ्न्होंने ने ये भी कहा कि गोवा की यही खूबी हमारे पूरे देश के लिए विकास और गौरव दोनों लेकर आती है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ये राज्य हमेशा यूं ही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे.
योगी आदित्यनाथ और भजनलाल शर्मा ने भी दीं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर गोवा वासियों को बधाई देते हुए लिखा कि अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये राज्य हमेशा से पर्यटन का एक बड़ा केंद्र रहा है. उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की देखरेख में गोवा विकास की नई ऊंचाइयों को छुए.
इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गोवा के गौरवशाली इतिहास को याद किया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा और अनूठी संस्कृति से सजा गोवा राज्य आज पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत की लीडरशिप में जनकल्याण और पर्यटन के नए रिकॉर्ड बना रहा है, जो वाकई तारीफ के काबिल है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी किया विश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी गोवा के नागरिकों को स्थापना दिवस की मुबारकबाद दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि गोवा का सतत विकास और वहां के लोगों की खुशहाली के लिए वे भगवान से प्रार्थना करती हैं. आज जिस तरह से गोवा अपनी पुरानी पहचान को सहेजते हुए आधुनिक विकास की राह पर चल रहा है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है.
ये भी पढ़ें: गोवा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, संस्कृति और विकास की सराहना की
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




