Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में TMC नेताओं पर बैक-टू-बैक हमले से मचा हड़कंप! अभिषेक के बाद ममता के सबसे करीबी सांसद पर भीड़ का फूटा गुस्सा

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के विरोध और धक्का-मुक्की के कथित वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर पर तथ्यों की पुष्टि का इंतजार है…

Kalyan Banerjee Protest Hooghly: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार जाने के बाद से ही राज्य में टीएमसी नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और टीएमसी के बड़े चेहरों पर जनता का गुस्सा लगातार हिंसक हमलों के रूप में फूट रहा है. बताते चलें अभी कल ही दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था.

पिछला मामला थमा ही नहीं था कि अब हुगली जिले में ममता बनर्जी के सबसे खास और कद्दावर सांसद कल्याण बनर्जी पर उग्र भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया है. इस भयानक झड़प का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक (West Bengal Viral Video) हो चुका है, जिसने पूरी बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है.

चंदिताला थाने के सामने TMC सांसद को भीड़ ने घेरा(Kalyan Banerjee Protest Hooghly)

यह पूरी वारदात हुगली के चंदिताला पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर हुई, जहां टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी एक डेलिगेशन (प्रतिनिधिमंडल) का नेतृत्व करने पहुंचे थे. खबरों के मुताबिक, जैसे ही सांसद वहां पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. भीड़ ने उन्हें काले झंडे दिखाए, सरकार विरोधी उग्र नारेबाजी की और देखते ही देखते उन पर सीधा हमला बोल दिया.

हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और उनके सहयोगियों ने मानव श्रृंखला बनाकर कल्याण बनर्जी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की इतनी भयानक थी कि सांसद महोदय अपना सिर पकड़कर बीच सड़क पर ही गिर पड़े.

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर फेंके गए थे अंडे(West Bengal Viral Video)

बंगाल में टीएमसी नेताओं के खिलाफ बैक-टू-बैक हो रहे ये हमले किसी बड़ी साजिश या भारी जन-आक्रोश की तरफ इशारा कर रहे हैं. इससे पहले जब टीएमसी के नंबर-2 नेता अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दौरे पर गए थे, तो वहां भी उनके काफिले को रोककर भारी विरोध प्रदर्शन किया गया था.

आरोप है कि अभिषेक बनर्जी के ऊपर उग्र भीड़ ने अंडे और पत्थर फेंके थे और उनके साथ सरेआम धक्का-मुक्की की गई थी. हुगली की इस ताजा घटना पर पुलिस अभी कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, की लंबी उम्र की दुआ

ममता के साथ खड़ा हुआ इंडी (INDIA) गठबंधन

इस बीच, बंगाल में टीएमसी नेताओं पर हो रहे इन हमलों (Kalyan Banerjee & Abhishek attack) ने देश की राष्ट्रीय राजनीति को भी गरमा दिया है. हैरानी की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष की भूमिका निभा रहे दलों ने इस बार राजनीति से ऊपर उठकर टीएमसी का खुलकर समर्थन किया है.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुरंत पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने ममता बनर्जी के प्रति अपनी पूरी सहानुभूति और एकजुटता प्रकट करते हुए इस कठिन समय में हर संभव राजनीतिक और नैतिक सहयोग देने का बड़ा भरोसा जताया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read