Bharat Express DD Free Dish

कजाकिस्तान में MBBS छात्र की मौत: दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदा, खुद डूब गया; करौली में पसरा मातम

Karauli MBBS Student Death: राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र ब्रजराज मीणा की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ब्रजराज अपने एक दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदे थे.

Karauli MBBS Student Death

Karauli MBBS Student Death

रिपोर्ट- शीला मीणा


Karauli MBBS Student Death: राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र ब्रजराज मीणा की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ब्रजराज अपने एक दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूदे थे, लेकिन इस दौरान खुद गहरे पानी में फंस गए और उनकी जान चली गई.

मृतक ब्रजराज मीणा करौली में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (ADEO) राजेश कुमार मीणा के पुत्र थे. वे कजाकिस्तान में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे.

कोयला खदान में नहाने गये थे ब्रजराज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रजराज अपने साथियों के साथ एक कोयला खदान क्षेत्र में बने जलाशय में नहाने गए थे. इसी दौरान उनका एक दोस्त पानी में डूबने लगा. दोस्त को बचाने के प्रयास में ब्रजराज ने बिना अपनी परवाह किए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे स्वयं बाहर नहीं निकल सके.

Karauli MBBS Student Death

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और साथियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. ब्रजराज की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

मंगलवार शाम को होगा अंतिम संस्कार

ब्रजराज का पार्थिव शरीर कजाकिस्तान से उनके पैतृक गांव सिंघान मीणा (बझेड़ा पंचायत) लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम करीब 7 बजे किया जाएगा.

मृतक के पिता राजेश कुमार मीणा शिक्षा विभाग में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख भी हैं. बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- बंगले का मोह! बिहार में 10 सर्कुलर रोड छोड़ने को तैयार नहीं राबड़ी देवी, सम्राट सरकार की चेतावनी भी बेअसर

ब्रजराज की बहादुरी और दोस्त को बचाने के लिए किए गए त्याग की हर कोई सराहना कर रहा है. एक होनहार मेडिकल छात्र का इस तरह असमय दुनिया छोड़ जाना पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read