Bharat Express DD Free Dish

बीकानेर में ACB की अब तक की सबसे बड़ी रेड! चलती बस में फिल्मी स्टाइल में छापेमारी, ₹1.30 करोड़ कैश बरामद

Bikaner ACB Raid: बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने चलती बस में छापेमारी कर 1 करोड़ 30 लाख रुपये नकद बरामद किये. इस छापेमारी में राजस्थान बीज निगम के ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Bikaner ACB Raid

Bikaner ACB Raid

रिपोर्ट- साहिल


Bikaner ACB Raid: बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने चलती बस में छापेमारी कर 1 करोड़ 30 लाख रुपये नकद बरामद किये. इस छापेमारी में राजस्थान बीज निगम के ड्राइवर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर में राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई गुजरात की एक कंपनी से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के दौरान की गई.

प्रतिबंधों में ढील देने के एवज में लिये करोड़ों

एसीबी के अनुसार राजस्थान में लगे प्रतिबंधों में ढील दिलाने की एवज में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रिश्वत देने की बात सामने आई है. मामले की जांच के दौरान एसीबी को बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई तेज कर दी.

एएसपी आशीष कुमार ने बताया कि 90 लाख रुपये श्रीगंगानगर शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी. इसी सूचना के आधार पर लूणकरणसर में बस से उतरते समय स्वतंत्र ज्यानी को डिटेन किया गया, जिसके कब्जे से 85 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

जुगल किशोर विश्नोई भी हिरासत में गए

वहीं, जुगल किशोर विश्नोई को भी एसीबी ने हिरासत में ले लिया. उसके ठिकाने पर की गई छापेमारी में 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए. अब तक की कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है.

ये भी पढ़ें- IMD ने खोल दी दिल्ली की गर्मी वाली फाइल, इस तारीख के बाद होगी झमाझम बारिश

कार्रवाई के दौरान एडीएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार मौके पर जांच में जुटे रहे. डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है. एसीबी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read